नोएडा एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी डबल डेकर बस, बिहार जा रहे 30 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के पास मंगलवार दोपहर एक प्राइवेट डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई. बस में 30 यात्री सवार थे, जिन्होंने चलती बस से आनन-फानन में बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, हादसे में पूरी बस जलकर खाक हो गई.

Noida Expressway Bus Fire, Sector 150 Double Decker Bus, Noida News Hindi

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के पास मंगलवार दोपहर एक प्राइवेट डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई. Credit: X(@GreaterNoidaW)

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. सेक्टर-150 के पास बिहार जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग का गोला बन गई. इस घटना के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के वक्त जब बस सेक्टर-150 से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं और लपटें उठने लगीं. बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में भारी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका. यात्रियों ने बिना वक्त गंवाए खिड़की और दरवाजों से आनन-फानन में बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

जलकर पूरी तरह खाक हुई बस

हादसे को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी.

राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी 30 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, यात्रियों का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया. हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. बस में आग किन कारणों से लगी-क्या यह शॉर्ट सर्किट था या कोई अन्य तकनीकी खराबी—दमकल विभाग और पुलिस इसकी जांच में जुटे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ