UP सरकार का बड़ा फरमान, दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम, अस्पतालों को बताना होगा खरीद और बिक्री रेट

FSDA की जांच के दौरान सामने आया कि कई दवा कंपनियां, स्टॉकिस्ट और मार्केटिंग फर्म अस्पतालों की फार्मेसियों को MRP की तुलना में काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराती हैं.

CM YOGI.jpg

खरीद मूल्य और दवा की MRP के बीच कई गुना तक अंतर. (Photo: ANI)

उत्तर प्रदेश में अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स पर मरीजों से दवाओं के नाम पर मनमानी वसूली पर अब रोक लगाने की तैयारी है. यूपी के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने राज्य की सभी रिटेल फार्मेसियों, खासतौर पर अस्पतालों के भीतर चलने वाले इन-पेशेंट मेडिकल स्टोर्स के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत फार्मेसियों को अपनी पब्लिक वेबसाइट बनानी होगी और उस पर दवाओं की खरीद कीमत और मरीजों से ली जाने वाली बिक्री कीमत की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी.

विज्ञापन

MRP और खरीद कीमत में बड़ा अंतर

FSDA की जांच के दौरान सामने आया कि कई दवा कंपनियां, स्टॉकिस्ट और मार्केटिंग फर्म अस्पतालों की फार्मेसियों को MRP की तुलना में काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराती हैं. कुछ मामलों में खरीद मूल्य और दवा की MRP के बीच कई गुना तक का अंतर पाया गया. विभाग के मुताबिक, अस्पतालों की कुछ फार्मेसियां इस छूट का फायदा मरीजों तक पहुंचाने के बजाय उनसे MRP या अपनी तय कीमत वसूल रही थीं. इसी को देखते हुए अब दवाओं की खरीद और बिक्री कीमत को सार्वजनिक करना जरूरी किया गया है.

विज्ञापन

वेबसाइट के साथ QR कोड भी लगाना अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत फार्मेसी की वेबसाइट पर दवा निर्माता का नाम, ब्रांड नाम, जेनेरिक नाम, अस्पताल द्वारा चुकाया गया PTR (प्राइस टू रिटेलर) और मरीज से लिया जाने वाला PTC (प्राइस टू कंज्यूमर) दर्ज करना होगा. इससे मरीज यह समझ सकेंगे कि अस्पताल ने दवा किस कीमत पर खरीदी और उनसे कितनी रकम ली जा रही है. FSDA कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के निर्देश के अनुसार प्रदेश की सभी रिटेल फार्मेसी को सार्वजनिक वेबसाइट तैयार करनी होगी. वेबसाइट पर फार्मेसी का नाम, ड्रग लाइसेंस नंबर, संचालक का नाम, पूरा पता और नियुक्त फार्मासिस्ट की जानकारी देनी होगी. इसमें फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर और फोटो भी शामिल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ