'विग लगाए अंकल ने गाना गाकर मुझे छेड़ा', अधेड़ उम्र के शख्स पर युवती ने लगाया आरोप

लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में युवती ने पड़ोसी पर छेड़खानी का आरोप लगाया.विग लगाकर गाना गाते हुए अश्लील इशारे करने और धमकी देने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी. पढ़िए लखनऊ मनोज पाण्डेय की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-10T152708.330
विज्ञापन

सिम्मी आंटी अंकल जी विग लगाकर आई लव यू वाला गाना गाकर छेड़ रहे आंटी तुम्हें जो करना है कर लो मैं सपा नेता और अधिवक्ता हूं मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता.

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में युवती ने अपने पड़ोसी पर लगाया छेड़खानी का आरोप दर्ज कराई एफआईआर युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले अंकल पर आरोप लगाया छत पर अंकल सर पे विग लगाकर आई लव यू वाला गाना गाते हुए अश्लील इशारे करता है.

विज्ञापन

पीड़िता ने गाजीपुर थाने में अपनी शिकायत में लिखा कि बीते 8 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपने घर की टैरिस पर गई थी पड़ोस में रहने वाले अंकल अवनीश छत पर आए और अपने सर पर बालों वाली बिग लगाकर अश्लील इशारे आई लव यू वाला गाना गाकर आपत्तिजनक इशारे कर छेड़खानी करने लगा.

युवती का कहना है कि छेड़खानी से तंग आकर विरोध करने पड़ोसी के घर पहुंची तो अवनीश और उसकी पत्नी सिम्मी आंटी ने उसके साथ अभद्रता की गाली गलौज की कुत्ता छोड़ने की धमकी दी पति पत्नी ने उसे जान से मरवा कर फेकवाने की धमकी दी.

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जब मैं डायलॉग दोबारा पुलिस को सूचना दी पुलिस पहुंची तो उनके सामने सिम्मी आंटी बोली कि मेरे खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती मैं सपा नेता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हूं तुमको जो करना है वह करके देख लो.

वही इस पूरे मामले में थाना गाजीपुर में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ