ऋषिकेश AIIMS में नया बखेड़ा, डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर को जड़ दिया थप्पड़

Rishikesh Latest News : ऋषिकेश एम्स में एक और नया बखेड़ा खड़ा हो गया। इस बार डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। नर्सिंग ऑफिसरों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Rishikesh AIIMS Controversy

Rishikesh AIIMS Controversy

विज्ञापन

Rishikesh AIIMS Controversy (अमित रतूड़ी) : उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विवादों का अखाड़ा बनता जा रहा है। हर दो-चार दिन में कुछ-न-कुछ बवाल होने की वजह से एम्स सुर्खियों में है। इससे न सिर्फ एम्स की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य सेवा से भरोसा भी उठता जा रहा है। ऋषिकेश एम्स में एक ताजा मामला सामने है, जिसमें डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर को थप्पड़ जड़ दिया।

जहां ऋषिकेश एम्स में 20 मई को एक नर्सिंग ऑफिसर द्वारा महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिसमें दोनों पक्षों ने हड़ताल की। यह मामला किसी तरह सुलझा ही था कि एक नया विवाद हो गया। एक डॉक्टर और महिला नर्सिंग ऑफिसर के बीच शनिवार की शाम को फिर विवाद हो गया।

विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर खाली कराने के दौरा हुआ विवाद

आरोप है कि रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए यात्रियों के लिए ऑपरेशन थिएटर को खाली कराया जा रहा था। इसी बीच डॉक्टरों और नर्सिंगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज डॉक्टर ने ड्यूटी पर तैनात महिला नर्सिंग ऑफिसर को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद एम्स में बवाल और बढ़ गया।

विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसरों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

विज्ञापन

किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एम्स की स्वास्थ्य सेवा को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर नर्सिंग आफिसर्स के संगठन ने एम्स प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। अगर एम्स प्रशासन ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामला बढ़ता देख एम्स प्रशासन ने फिलहाल संबंधित सीनियर रेजिडेंट को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ