News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी में प्रमोशन दिलाने का झांसा दिया और युवती से रेप कर डाला। सिर्फ रेप ही नहीं आरोपी ने युवती के साथ आप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज है। वह दिल्ली, हैदराबाद और नोएडा से धोखाधड़ी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पेशे से लोन दिलाने का काम करता है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने केस दर्ज कराया कि अंकित ने उसको नौकरी में प्रमोशन का झांसा दिया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले में आरोपी अंकित अरोरा को धर दबोचा है। वह मूल रूप से कानपुर के गोविंद नगर का रहने वाला है। आरोपी पीड़ित के साथ ही लोन दिलाने वाली एक कंपनी में काम करता है। उसको नौकरी में प्रमोशन दिलाने का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया।
आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया था। बेहोशी की अवस्था में उसके साथ रेप किया। होश में आने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़िता डर के मारे चुप रही, लेकिन फिर से परेशान करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, जानें क्यों अपनाया यह रास्ता
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।