Noida News: नोएडा में पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, जानें क्यों अपनाया यह रास्ता

Noida News: नोएडा की फेज 3 थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान फर्जी पुलिसकर्मी को धर दबोचा है। उसको गोली लगी है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान बताकर आम नागरिकों से ठगी करता था।

Phase 3
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की फेज 3 थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान फर्जी पुलिसकर्मी को धर दबोचा है। उसको गोली लगी है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान बताकर आम नागरिकों से ठगी करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ सुक्के निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बहलोलपुर गांव नोएडा में रह रहा था। बदमाश के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, यूपी पुलिस की वर्दी, नकली नंबर प्लेट और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

ऐसे हुई मुठभेड़

आज रात थाना फेस 3 पुलिस टीपीनगर प्वाइंट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाश ने गढ़ी गोलचक्कर की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिससे बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Advertisment

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर अपने साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे ऐंठता था। वह लोगों को जेल भेजने की धमकी देता और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से पैसे मंगवाकर आर्थिक लाभ उठाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ