Noida News: नोएडा के किन क्षेत्रों में इमारतों पर लिखा गया 'अवैध'? कहीं लिस्ट में आपका घर तो नहीं

Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण का अवैध इमारतों पर एक्शन जारी है। अब तक 40 से अधिक इमारतों पर एक्शन लेते हुए प्राधिकण ने इन्हें अवैध घोषित कर दिया है। साथ ही इन पर लाल रंग से अवैध भी लिखा गया है।

Noida News authority
विज्ञापन

Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण अब तक करीब 40 से ज्यादा इमारतों को अवैध घोषित कर चुका है। प्राधिकरण का ये एक्शन गुरुवार को भी जारी रहा। लोगों आने वाले समय में किसी तरह से धोखाधड़ी के शिकार न हों, इसके लिए इन इमारतों पर लाल रंग से ‘अवैध’ लिख दिया गया है। जिन पर नोटिस लगाया गया है, उनमें होटल, फ्लैट और निर्माणाधीन इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ 6 मंजिला फ्लैटों को भी अवैध की श्रेणी में रखा गया है। जानिए ये एक्शन नोएडा के किन क्षेत्रों में लिया गया है।

प्राधिकरण ने कहां लिया एक्शन?

बिल्डरों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण ने करीब 20 इमारतों पर अवैध का नोटिस लगा दिया है। इसमें गढ़ी चौखंडी और बसई गांव के साथ-साथ भंगेल, सलारपुर, बरौला और अन्य गांवों के नाम भी शामिल हैं, जहां पर लाल रंग से इमारतों पर अवैध लिखा गया है। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने ऐसी इमारतों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिनकी अब लिस्ट बननी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है, जिसमें भूमाफिया को लिस्टेड किया जा रहा है।

विज्ञापन

सर्वे का काम शुरू

सर्वे में प्लॉटों का भी नाम शामिल है, जिन पर पहले अवैध निर्माण किया गया था। जिन प्लॉटों पर अवैध निर्माण मिलेगा उन्हें भूमाफिया की लिस्ट में डाला जाएगा। इसके लिए नामों की एक पूरी लिस्ट शासन के पास भेजी जानी है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख वर्गमीटर जमीन छुड़ाई गई थी। इसकी कुल कीमत 1068 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा,  प्राधिकरण ने गांवों में अवैध मकान और दुकानें भी तोड़ी गईं। हालांकि, इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। बड़ते विवाद को देखते हुए बरौला में कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया गया। प्राधिकरण ने बरौला में दूसरी जगह पर भी कार्रवाई की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ