हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida News: 9 साल की बच्ची से रेप, धोबी, ड्राइवर और नौकर ने की घिनौनी वारदात

Noida News: नोएडा के सेक्टर 21 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोसायटी में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

विज्ञापन
नोएडा में बच्ची से रेप (News24 GFX)

Noida News: नोएडा के सेक्टर 21 में बनी जलवायु विहार सोसायटी के सर्वेंट क्वार्टर में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने मामले में सेक्टर 20 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कार चालक, नौकर और कपड़ा प्रेस करने वाला धोबी हैं। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पेट में दर्द होने पर हुई जानकारी

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करता है। उसकी एक 9 साल की बेटी और एक बेटा है। उसकी पत्नी साथ नहीं रहती है। मंगलवार को 9 साल की बच्ची को बुखार आया और पेट में दर्द होने लगा। पीड़ित पिता ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, तब मेडिकल परीक्षण में पता चला कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।

इन तीनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए धोबी अनिल कुमार, नौकर विक्रम सिंह और ड्राइवर हीरालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और सोसायटी में उनका आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Greater Noida News: मशहूर यूनिवर्सिटी में छात्र कर रहे गांजा पार्टी, वायरल वीडियो ने खोली हॉस्टल पोल

एक बार नहीं, कई बार किया रेप

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मासूम बच्ची के साथ एक बार नहीं, बल्कि कई बार रेप किया है। कई महीने से आरोपी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे थे। कई बार आरोपी बच्ची को घर से बाहर ले गए और रेप की घटना को अंजाम दिया। कई बार सर्वेंट क्वार्टर में ही उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन

जल्द सजा दिलाने का होगा प्रयास

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सबूत और गवाह के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत आरोपियों को अधिक से अधिक सजा हो, इसके लिए पुलिस कोर्ट में मजबूत भैरवी करेगी।

सोसायटी के निवासी से उठाया मुद्दा

9 साल की बच्ची से हुई रेप की घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोसायटी के ग्रुप पर शेयर किया है। लोगों ने सोसायटी प्रबंधन से मांग की है कि ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola