---विज्ञापन---

एशिया के इस देश में बनेगी नोएडा सिटी, मेट्रो से लेकर आईटी कंपनियों का होगा हब

Uttar Pradesh Noida Authority: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी नोएडा का शनिवार को एक देश के डेलीगेशन ने दौरा किया। इस दौरान डेलीगेशन ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से शहर को विकसित और सुंदर बनाए जाने पर चर्चा की। डेलीगेशन ने अपने देश के शहरों को भी नोएडा सिटी की तर्ज पर विकसित करने की इच्छा जाहिर की है।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा की तर्ज पर एशिया के एक देश में नोएडा सिटी बसाई जाएगी। नोएडा की तर्ज पर इस देश के अन्य शहरों को भी विकसित किया जाएगा। शनिवार को ईस्ट एशिया में मौजूद मंगोलिया देश का एक डेलीगेशन नोएडा का भ्रमण करने पहुंचा। इस दौरान अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम के साथ डेलीगेशन ने मीटिंग की। इस दौरान सीइओ ने उन्हें शहर के विकास मॉडल के बारे में बताया है। इसके बाद शहर भ्रमण के दौरान अथॉरिटी अधिकारियों से वैश्विक पटल पर पहुंचने वाले शहर की हर छोटी बड़ी जानकारी डेलीगेशन से साझा की। डेलीगेशन ने शहर की तीन आइटी व टेक्नोलाजी बेस्ड कंपनियों का भ्रमण कर वहां की तकनीकी को समझा।

डेलीगेशन से साझा किया विकास मॉडल

---विज्ञापन---

शनिवार को मंगोलिया देश डेलीगेशन नोएडा पहुंचा। डेलीगेशन में Ms Batsukh Saranchimeg, Former MP/ Governor of the “Khushigtiin Khundii” Free Trade Economic Zone. Free Trade Area & Ms Batabayar Bolor, First Chair, Mongolian Embassy सम्मिलित थे। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी के सेक्टर-6 स्थित ऑफिस में सीईओ डॉ. लोकेश एम ने डेलीगेशन का स्वागत किया। इस दौरान मंगोलियाई अधिकारियों को नोएडा में उपलब्ध आधारभूत संरचना और शहरी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से सस्टेनेबल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी की तकनीकियों और जनसुविधाओं पर चर्चा की गई।

अथॉरिटी मंगोलिया की मदद करने को तैयार

---विज्ञापन---

मंगोलिया के डेलीगेशन द्वारा इस विषय पर विशेष चर्चा केंद्रित की कि नोएडा का विकास मॉडल मंगोलिया में एक नए शहर के निर्माण के लिए किस प्रकार प्रेरित कर सकता है। इस पर सीईओ ने उन्हें नोएडा का विकास किस तरह किया गया है इसकी जानकारी दी। सीईओ ने डेलीगेशन से कहा कि मंगोलिया में नोएडा जैसे शहर का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी उनकी मदद करने को तैयार है। बता दें कि मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं।

विभिन्न आईटी कैम्पसों का भी किया दौरा

---विज्ञापन---

डेलीगेशन ने शहर के विभिन्न आईटी कैम्पसों का भी दौरा किया, जिससे उन्हें नोएडा की शहरी योजना, क्रियान्वयन और आईटी हब के रूप में इसके विकास की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने सेक्टर 16 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कैम्पस, सेक्टर 144 में एनएसएल टेकजोन, और सेक्टर 145 में एमएक्यू सॉफ्टवेयर कैम्पस का दौरा किया। यह दौरा शहरी विकास और योजना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

First published on: Apr 12, 2025 06:56 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola