Meerut: 200 रुपये न लौटाने पर बाप-बेटे की मौत, 20 दिन से घर में कोहराम

Meerut News: मेरठ में 20 दिन के बीच एक घर से बाप-बेटे की अर्थी उठी। विवाद केवल 200 रुपये न लौटाने को लेकर शुरू हुआ था।

Double Tragedy In Meerut

Double Tragedy In Meerut

विज्ञापन

Meerut News: पैसे से सस्ती जिंदगी हो गई है। मात्र 200 रुपये न लौटाने पर 20 दिन के बीच बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना यूपी के भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में 9 जनवरी को हुई थी। पैसे देने वाले ने बेटे होशियार सिंह वाल्मीकि को बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल बेटे को देख पिता की मौत, बाद में बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया।

यह मामला यूपी के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर में हुआ। जहां पीड़ित होशियार सिंह वाल्मीकि दिहाड़ी मजदूर था। उनके भाई अमित वाल्मीकि ने बताया कि होशियार ने अपने पड़ोसी विकास कुमार से 500 रुपये उधार लिए थे और बाद में 300 रुपये लौटा दिए थे।

विज्ञापन

इस 9 जनवरी को विकास और उसके साथियों ने मेरे भाई को घर से बुलाया और 200 रुपये न लौटाने पर उस पर हमला किया। भाई होशियार के सिर और पेट पर काफी चोटें आईं। इसे लेकर पिता सदमे से पहने लगे  और बीमार रहने लगे। 20 जनवरी को पिता की मौत हो गई। वहीं, 20 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए दम तोड़ दिया।

परिजनों ने किया हंगामा

गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया। बेटे की नाजुक हालत देख एक सप्ताह पहले पिता की भी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी दुख में 20 जनवरी को पिता की मौत हो गई थी। होशियार सिंह की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उनका एक बेटा 16 वर्षीय सुमित है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

मोर्चरी पर भीड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने होशियार की पिटाई के 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज की। 18 जनवरी को जानलेवा हमले की बजाय मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि आरोपों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मारपीट की रिपोर्ट परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई थी। इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को जल्द तलाश कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ