महाकुंभ भगदड़ में मृतकों की हुई पहचान, बलिया और नगरा के रहने वाले थे 4 श्रद्धालु
Maha Kumbh Stampede : महाकुंभ में हुई भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं के मौत की खबर सामने आई है। बलिया के रहने वाले चार लोगों की जान गई है।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Maha Kumbh Stampede : महाकुंभ में हुई भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं के मौत की खबर सामने आई है। मृतकों की संख्या की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन चार मृतकों की पहचान की गई है। महाकुंभ भगदड़ में मरने वाले चार लोग प्रदेश के ही बलिया के रहने वाले हैं। बलिया के नसीराबाद गांव की रहने वाली मां और बेटी की महाकुंभ में मौत हो गई है।
इसके साथ ही नगरा के चचया गांव के मीरा सिंह और रिंकी सिंह की भी मौत की जानकारी सामने आई है। सभी मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए महाकुंभ पहुंचे गए थे। सभी लोग ट्रेन गए थे लेकिन भगदड़ की चपेट में आ गए। परिजनों का कहना है कि सुबह सात बजे इसके बारे में जानकरी मिली, तब पता चला कि महाकुंभ में गए परिवार वालों की मौत हो गई है।
एक परिजन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शव को लेकर कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है और कहा जा रहा है कि खुद ही एंबुलेंस करवाकर बॉडी लेकर जाना पड़ेगा। वहीं जब महाकुंभ में हुई इस घटना की जानकारी फैली तो सुबह-सुबह ही घर पर मातम पसर गया। आसपास के लोग पीड़ित के घर एकत्रित होने लगे।
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इसके साथ ही बताया गया कि घटना के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से चार बार फोन पर बातचीत की है और घटना की जानकारी ली है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: