पहले लखनऊ, फिर गाजीपुर और अब बहराइच... दो दिन में 3 जिलों का नाम बदलने की मांग, यहां जानें कारण

Lucknow Ghazipur and Bahraich Demand for changing name of three districts in two days uttar pradesh know reason
विज्ञापन

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महज दो दिनों में तीन जिलों का नाम बदलने के लिए मांग उठी है। मंगलवार को लखनऊ का नाम लखनपुर या फिर लक्ष्मणपुर करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा गया। इसके बाद गाजीपुर का नाम विश्वामित्र नगर और अब बहराइच जिला का नाम बदलने की बात सामने आई है।

पहले भाजपा सांसद ने लिखा लखनऊ के लिए पत्र

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रतापगढ़ से भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने तर्क रखा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को यह भेंट स्वरूप दिया था। इसलिए लखनऊ का नाम लखनपुर या फिर लक्ष्मणपुर किया जाना चाहिए। सांसद संगम लाल ने नवाबों और फिर अंग्रेजी हुकूमत के काल की भी बात रखी।

विज्ञापन

ओपी राजभर ने की गाजीपुर का नाम बदलने की मांग

इसके बाद बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओम प्रकाश राजभर की ओर से भी एक पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया। इसमें कहा गया कि पौराणिक महत्व को देखें तो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का भी खास महत्व है। उन्होंने यहां के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गाजीपुर का का नाम विश्वामित्र नगर करने की मांग की है।

विज्ञापन

अब बहराइच को महाराज सुहेलदेव नगर बनाने को लिखा पत्र

यह मांग सिर्फ इन दो जिलों तक ही सीमित नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताहिक अब यूपी के एक तीसरे जिले का भी नाम बदलने की मांग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओपी राजभर ने बहराइच जिले का नाम बदलकर ‘महाराजा सुहेलदेव नगर’ करने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ