Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: जुआ खेलने से किया इन्कार तो युवक और उसके पिता को बेल्ट-डंडों से पीटा; 13 पर मुकदमा दर्ज

Kanpur Latest News Live: 13 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई अहम घटनाक्रम सुर्खियों में रहे. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं शिक्षा, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के प्रमुख अपडेट एक ही जगह पर.

KANPUR News

कानपुर की हर ताजा खबर यहां देखें (Image: AI)

कानपुर में खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाते हुए संदिग्ध मसालों की जांच की. इस दौरान चकेरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कारोबारी प्रतिष्ठान से 398 किलो हल्दी पाउडर को संदेह के आधार पर जब्त किया गया. अधिकारियों को आशंका है कि बाजार में बिक रही कुछ हल्दी में कृत्रिम रंग, धूल, भूसी और अन्य हानिकारक तत्व मिलाए जा सकते हैं. हाल के दिनों में हल्दी से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं के बाद विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. जब्त किए गए स्टॉक की कीमत करीब 1.19 लाख रुपये बताई जा रही है और इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

मसालों के 31 नमूने जांच के लिए भेजे गए

खाद्य विभाग की टीमों ने पनकी, दादानगर, मंधना, किदवई नगर, बर्रा, यशोदा नगर, चकेरी और बगदौधी बांगर सहित कई क्षेत्रों में मसाला निर्माण इकाइयों और दुकानों की जांच की. अभियान के दौरान हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, चाट मसाला, सब्जी मसाला, आमचूर और अन्य मसालों के कुल 31 नमूने इकट्ठा किए गए. इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

कानपुर में उमस और गरज-चमक की संभावना

कानपुर में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. बारिश के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप भी निकल आई, जिससे वातावरण में उमस महसूस की जा रही है. वर्तमान में तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि महसूस होने वाला तापमान इससे ज्यादा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना भी है. साथ ही देर रात तेज गरज-चमक और आंधी जैसे मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Kanpur LIVE News Today: जुआ न खेलना पड़ा भारी, पिता-पुत्र की बेल्ट-डंडों से पिटाई

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलने से मना करना एक युवक और उसके परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले युवक पर जुआ खेलने का दबाव बनाया और इनकार करने पर बेल्ट व डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला यहीं नहीं रुका, बाद में आरोपियों ने उसके पिता को भी घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नौ नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: वेटर को तनख्वाह मांगने पर मालिक ने लोहे की रॉड पीटा!

कानपुर के मंधना-बिठूर रोड स्थित एक ढाबे में तनख्वाह मांगना वेटर को भारी पड़ गया. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि ढाबा मालिक ने कर्मचारी विमल पासवान को पहले लात-घूसों से पीटा और फिर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट में उसका एक हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटों के निशान पड़ गए. पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे शराब पिलाकर कमरे में ले जाया गया, जहां ढाबा मालिक समेत तीन लोगों ने दोबारा पिटाई की. मामले में बिठूर पुलिस ने घायल वेटर को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में मजदूरों का फूटा गुस्सा, 12 घंटे ड्यूटी में वेतन सिर्फ 7 हजार देने का आरोप

कानपुर के दादा नगर स्थित करम कॉरपोरेशन के सैकड़ों कर्मचारी शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए. कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा और 8 घंटे की जगह 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है. कर्मचारियों का यह भी कहना है कि विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जबकि वेतन के नाम पर सिर्फ 7 से 8 हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

Kanpur LIVE News Today: अंतिम संस्कार में आए रिटायर्ड PAC कर्मी की सड़क हादसे में मौत

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी जगदीश की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: रात बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार देर रात तेज आंधी और गरज-चमक वाले तूफान की संभावना जताई है. हालांकि दिनभर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर रात मौसम अचानक करवट ले सकता है. लोगों को मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. IMD के मुताबिक यूपी के कई जिलों में रात के समय बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में नहीं है बारिश की संभावना

Kanpur Rain Alert: फिलहाल कानपुर में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत बनी हुई है. हालांकि आसमान में हल्के बादल और धूप का मिश्रित असर देखने को मिल सकता है.

Kanpur LIVE News Today: शाम होते-होते बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 1 बजे तापमान 37°C, 2 और 3 बजे 38°C तथा शाम 4 बजे दिन का अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंच सकता है. इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी और शाम 5 से 6 बजे तक 38°C के आसपास बना रहेगा.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में बढ़ रही गर्मी

कानपुर में दोपहर होते-होते गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शहर का वास्तविक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण यह 44 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा है.

Kanpur LIVE News Today: बेटी ने मांगी आजादी, तो पिता ने उतारा मौत के घाट

बांदा जिले के बदौसा थाने में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती अपने बयान दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां प्रेमी के साथ जाने की जिद से नाराज उसके पिता ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता घर से ही चाकू लेकर आया था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया. घटना के समय पुलिस युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: 3200 करोड़ GST घोटाले में मास्टरमाइंड का करीबी गिरफ्तार

कानपुर के 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी फर्जीवाड़ा मामले में साइबर और चकेरी पुलिस ने मास्टरमाइंड महफूज आलम के करीबी सहयोगी संजीव दीक्षित को श्याम नगर से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह लोगों के दस्तावेज लेकर 13 फर्जी फर्में बनाता था और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर जीएसटी की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करता था. जांच में उससे जुड़े खातों में 323 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन का पता चला है. पुलिस के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

Kanpur LIVE News Today:अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव

कानपुर के हैलट अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात का शव टॉयलेट से मिलने के बाद सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि किसी ने शव को टॉयलेट में डालकर फ्लश करने का प्रयास किया था. हालांकि, नवजात का कंधा टॉयलेट में फंस जाने के कारण मामले का खुलासा हो सका. इसके बाद टॉयलेट को तोड़कर शव बाहर निकाला गया और इसके पीछे किसका हाथ है, इसके लिए पुलिस जांच में जुटी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ