Women Candidates In UP Lok Sabha Election : संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका है। यानी महिलाओं के लिए संसद में आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन, जब बात होती चुनावों में महिलाओं को टिकट देने की तो इसमें राजनीतिक दल तुरंत कंजूसी दिखाने लगते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। अभी तक राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की जितनी लिस्ट आई हैं सबमें महिलाएं ताक पर ही दिखी हैं। इस रिपोर्ट में जानिए उत्तर प्रदेश में किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।
किस पार्टी से कितनी महिलाएं
सबसे पहले बात करें यूपी और केंद्र में सत्ताधारी भाजपा की। प्रदेश में भगवा दल ने 80 में से 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें से महिला प्रत्याशियों की संख्या केवल 7 है। वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के 50 उम्मीदवारों में महिला प्रत्याशी केवल 9 हैं। बाकी दलों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। मायावती की बसपा 45 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है और इनमें महिला उम्मीदवार केवल 3 हैं। कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों में केवल 1 महिला नेता को टिकट मिला है। हालांकि, यह कुछ नया नहीं है। पहले भी ऐसी ही तस्वीर बनती रही है।
पिछले चुनाव में कैसा था हाल?
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 78 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और इनमें से 10 महिलाएं थीं। कांग्रेस ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 महिला नेताओं को टिकट दिए थे। सपा और बसपा ने पिछला चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। सपा ने 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 6 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था तो बसपा के 38 उम्मीदवारों में से 4 महिलाएं थीं। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केवल सपा में ही महिला उम्मीदवारों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है। बाकी दलों में महिला उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट ही देखी गई है।
वोट डालने में आगे हैं महिलाएं
राजनीतिक दल महिला नेताओं को टिकट देने में भले ही कंजूसी बरतते हों लेकिन मतदान करने की बात आती है तो महिलाएं पुरुषों से आगे ही रही हैं। पिछले चुनाव के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि यूपी में 59.56 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। वहीं, वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 58.52 प्रतिशत रही थी। यानी वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1.04 प्रतिशत ज्यादा रहा था। ऐसे में एक अहम सवाल यह उठता है कि क्या राजनीतिक दल हमेशा की तरह अब भी महिलाओं को वोट बैंक की तरह ही देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इस बार ‘किंग’ नहीं ‘किंगमेकर’ बनने की कोशिश में जुटे बिहार के दिग्गज
ये भी पढ़ें: यूपी के बाहर भी अहम होता जा रहा है योगी फैक्टर! ऐसे बढ़ी लोकप्रियता
ये भी पढ़ें: वो चुनाव, जिसमें सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत होने के बावजूद हार गई कांग्रेस
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines