हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ayodhya का वो कनक महल, जो श्रीराम की 'दुल्हन' सीता को मुंह दिखाई में दिया था सास कैकेयी ने

Lord Ram-Sita Kanak Temple in Ayodhya: कनक मंदिर पूरे देश में एक ऐसा मंदिर है जहां श्री राम और माता सीता का शयन कक्ष भी है, लोगों को मानना है कि यहां भगवान राम माता के साथ रहते थे।

विज्ञापन
अयोध्या का कनक महल

Lord Ram-Sita Kanak Temple in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब बस गिनती के दिन बचे हैं, समारोह को लेकर लोगों में एक अलग ही लेवल का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होने के लिए अयोध्या आ रहे हैं, लेकिन आप जानते है कि राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर के असाला और भी बहुत मंदिर है। यहां हर एक मंदिर की अपनी अलग विशेषता है और सबका संबंध सीता-राम से है। उन्हीं में एक अयोध्या में स्थित कनक मंदिर भी है।

कनक मंदिर की मान्यता 

कनक मंदिर को लेकर कहा जाता है जब मां सीता विवाह के बाद अयोध्या आई तो माता कैकेयी ने उन्हें मुंह दिखाई में कनक भवन महल दिया था। कनक मंदिर के लिए यहा भी जाता है की जब प्रभु राम का माता सीता से विवाह हुआ तो राम जी सीता मां के रहने के लिए एक महल बनवाने के बारे में सोचा। इसके बाद उसी रात अयोध्या की रानी कैकेयी को सपने में एक महल दिखा। इसके बाद रानी कैकेयी ने देवता विश्वकर्मा से इस महल का निर्माण करवाया, जिसे उन्होंने कनक भवन महल नाम दिया।

यह भी पढ़ें: Video: ‘राम’ भजन पर झूमते और तबला बजाते दिखे Spider Man, देखकर लोग बोले- Batman भी आएगा

विज्ञापन

राम सीता का निजी महल

प्रभु राम और सीता की शादी के बाद रानी कैकई ने वंश की बड़ी बहू सीता को मुंह दिखाई में कनक भवन दे दिया, जो राम सीता का निजी महल था। हजारों मंदिरो में ये अनोखा और बेजोड़ मंदिर है। कनक भवन में प्रवेश करते ही मेन गेट के दाहिनी तरफ कनक भवनेश्वर महादेव का मंदिर है। बाई तरफ पूजा पाठ की दुकान और ठीक सामने कनक भवन दिव्यता और भव्यता दिखाते है।

भगवान के 3 रूप

पिछले 30 साल से राम कृपाल दास मंदिर की सेवा कर रहे है। उन्होंने मंदिर के बारे में बात करते हुए बताया कि यहां भगवान तीन रूप में है छोटे सरकार मझले सरकार और बड़े सरकार। यह अकेला ऐसा मंदिर है जहां श्री राम और माता सीता का शयन कक्ष भी है। मंदिर के भूतल, गर्भ गृह और प्रथम तल पर शयन कक्ष स्थित है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola