पदभार संभालने के बाद घर लौटे थे BJP नेता, लुटेरों ने उन्हीं के फार्महाउस में बनाया बंधक; लूट ले गए 50 लाख रुपये

भाजपा के बड़े रमेश यादव नेता के घर हुई डकैती की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे.

BJP Ramesh Yadav, BJP leader robbery, Kanpur farmhouse robbery, BJP Backward Class wing chief, Uttar Pradesh, Kanpur robbery, Kanpur news, Kanpur Police

पूछताछ के लिए करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है. (Image - ANI)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर उनसे लूट का मामला सामने आया है. रमेश यादव को हाल ही भाजपा के पिछड़ा मोर्चा का स्टेट सेक्रेट्री बनाया गया गया था. पार्टी में नए पदभार की जिम्मेदारी लेने के कुछ घंटे बाद ही यह घटना हुई है. लखनऊ में पदभार संभालने के बाद वह कानपुर वापस आए थे. रात में कानपुर के पास अपने फार्महाउस में आराम कर रहे थे, तभी आधी रात नकाबपोश कुछ बदमाश उनके फार्महाउस में घुस गए. इसके बाद उन्होंने नेता को बांधकर करीब 50 लाख रुपए के कैश और सामान लूट ले गए. घटना कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर सेन पश्चिम पारा इलाके की है.

विज्ञापन

रमेश को भाजपा में नई जिम्मेदारी एक अक्टूबर को दी गई थी. सोमवार 12 अक्टूबर को उन्होंने पदभार की जिम्मेदारी ली थी. रमेश यादव तीन बार ब्लॉक इंचार्ज रहे हैं. उनकी पत्नी शशि भी उसी पद पर रही हैं. उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव बिठूर सीट से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर लड़ा था. हाल ही में वे भाजपा में शामिल हुए थे.

विज्ञापन

पूरी तैयारी से आए थे लुटरे

पुलिस के मुताबिक, अपराधी पूरी तैयारी करके आए थे. पहले उन्होंने रमेश यादव को काबू किया और उनके हाथ और पैर बांध दिए. इसके बाद उन्होंने घर में सामान का बिखेरना शुरू किया और कैश और कीमती सामान लूट ले गए.

विज्ञापन

पुलिस में मचा हड़कंप

भाजपा के एक बड़े नेता के घर हुई डकैती की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टाडा, डीसीपी (साउथ) दीपेंद्र नाथ चौधरी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. पुलिस अभी नकाबपोश बदमाशों की पहचान करने के लिए फार्महाउस और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के लिए करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है. इनमें चार सिक्योरिटी गार्ड, चार गनमैन और एक ड्राइवर शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ