आजम खान और जौहर ट्रस्ट पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद आजम खान और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ‘जौहर ट्रस्ट’ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसते हुए एफआईआर दर्ज की है. मुख्य तौर पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया है.

Azam Khan.jpg

आजम खान और जौहर ट्रस्ट के खिलाफ केस दर्ज (Photo-PTI)

FIR on Azam Khan And Jauhar Trust: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और इनसे जुड़े दूसरे पक्षों के खिलाफ सरकारी धन के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज इस रिपोर्ट में एसएस एंड एस इंटरप्राइजेज और एस एसोसिएट्स के नाम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

जेल में आजम खान से कई घंटे पूछताछ

13 अक्टूबर को लखनऊ से ED की 3 सदस्यीय टीम संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब 9 बजे रामपुर जिला जेल पहुंची. यहां आजम खान अपने बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ 2 पैन कार्ड से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं. जेल में आजम खान को अलग कमरे में बैठाकर अधिकारियों ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले करोड़ों रुपये के चंदे के संबंध में पूछताछ की. ये पूछताछ शाम करीब 5 बजे तक चली.

विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी को मिले करोड़ों रुपये के चंदे की जांच

ED की जांच में अलग-अलग कंपनियों के जरिए जौहर यूनिवर्सिटी को करोड़ों रुपये का चंदा दिए जाने की जानकारी सामने आई है. एजेंसी अब चंदे के सोर्स, फंड के ट्रांसफर के तरीकों और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है. जांच अधिकारी ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने के साथ अवेलेबल दस्तावेजों का मिलान भी कर रहे हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम से ED पहले ही 2 बार पूछताछ कर चुकी है. अब उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

विज्ञापन

15 अक्टूबर को अनवार से पूछताछ

ईडी ने अनवार को भी 15 अक्टूबर को लखनऊ में पूछताछ के लिए तलब किया है. बताया जा रहा है कि सालिम और अनवार, दोनों अब्दुल्ला आजम के करीबी दोस्त हैं. इससे पहले 25 सितंबर को जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन से लखनऊ में करीब 8 घंटे पूछताछ की गई थी. उनसे ट्रस्ट को मिले चंदे, विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च और संबंधित वित्तीय लेन-देन के बारे में सवाल किए गए थे. वहीं 6 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खान से भी ईडी ने करीब 7 घंटे पूछताछ की थी. एजेंसी की जांच का अहम फोकस ट्रस्ट को मिले धन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन पर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ