Video: 'राम' भजन पर झूमते और तबला बजाते दिखे Spider Man, देखकर लोग बोले- Batman भी आएगा

Ram Mandir Pran Pratishta: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चों के पसंदीदा स्पाइडरमैन ‘राम’ के भजन पर तबला बजाते दिख रहे हैं, इस वीडियो को कुछ देर में लाखों बार देखा जा चुका है।

Spider Man playing tabla on 'Ram' bhajan

'राम' भजन पर Spider Man ने बजाया तबला

Ram Mandir Pran Pratishta: इन दिनों उत्तर प्रदेश का अयोध्या जिला दुल्हन की तरह सजा हुआ है। राम नगरी में चारों तरफ जश्न की धूम मची हुई है। ऐसे में जैसे-जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे भक्तों की बेचैनी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम का एक अलग ही स्तर देखने को मिल रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो में बच्चों के पसंदीदा स्पाइडरमैन ‘राम’ के भजन पर तबला बजाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

‘राम’ भजन पर झूमे स्पाइडरमैन 

इस वायरल वीडियो में आप इस स्पाइडरमैन को ‘राम’ के भजन पर झूमते हुए तबला बजाते देख सकते हैं। वीडियो में स्पाइडरमैन के पीछे एक भगवान राम की एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें वो भाई लक्ष्मण, पत्नी सीता और भक्त हनुमान के साथ हैं। वीडियो में जो ‘राम’ भजन सुनने को मिल रहा है वो भी बहुत अच्छा है। एक बार को आप भी यह वीडियो देखने के बाद ‘राम’ नाम में लीन हो जाएगें। वैसे इस वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ घंटों में इस वीडियो को 3 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है।

विज्ञापन

लोगों ने कहा- स्पाइडर मैन की घर वापसी

इस वीडियो को desi mojito नाम के एक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘स्पाइडर मैन की घर वापसी’। वहीं इस वीडियो पोस्ट पर लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि खबर मिली है कि इसको एक मकड़ी ने 1992 में काटा था, जो ढहाये गए बाबरी मस्जिद में रहता था। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि फाइनली स्पाइडर घर वापस आ गया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बेटमैन भी आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ