Iran-Israel War: गत एक सप्ताह से ईरान-इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान ईरान में अब तक 220 लोग और इजरायल में 24 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दोनों देशों के बीच तनातनी से कई देशों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारत के लोग दोनों देशों में फंसे हुए हैं। ईरान से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंधु लांच किया है, इसके तहत 110 छात्रों को लेकर विशेष विमान ईरान के अर्मेनिया से गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचा। अभी भी ईरान में कई भारतीय फंसे हुए हैं। यूपी के सिद्धार्थ नगर के 17 लोग ईरान में फंसे हुए हैं। परिजन सभी के सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
19 में केवल 2 लोग ही लौट सके
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के मल्लौर से 19 लोग ईरान गए थे। 10 लोग धार्मिक यात्रा यानी जियारत के लिए ईरान गए थे, जबकि नौ लोग उच्च धार्मिक शिक्षा के लिए गए थे। युद्ध के बाद से इनमें से 2 लोग 10 जून को घर आ गए थे। बाकी 17 लोग वहीं फंसे हुए हैं। बमबारी की खबरें सुनकर परिजन वहां फंसे लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
सरकार से कर रहे मांग
ईरान में फंसे लोगों के परिजन लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि सरकार ठोस कदम उठाकर परिवार के लोगों को जल्द से जल्द वतन वापसी कराए। लोग अपने परिजनों को लेकर काफी चिंतित हैं।
एयरपोर्ट बंद, सड़क से निकाले जा रहे लोग
ईरान से लगातार भारतीयों की वापसी कराई जा रही है। हवाई हमलों की वजह से सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों में निकाला गया है। ईरान में 1,500 छात्र समेत करीब 10 हजार भारतीय फंसे हैं। ईरान मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों से ईरान छोड़ने से पहले अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, वाहन की जानकारी, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं,उसकी जानकारी मांगी थी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
21 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines