हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंसानियत शर्मसार! MBA स्टूडेंट को BMW से टक्कर मारी, 100 मीटर तक घसीटता, पहियों में फंसा तो खींचकर सड़क पर फेंका

विज्ञापन

Lucknow MBA student accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तेज रफ्तार कार से हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र पुरुषार्थ को डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

 शहीद पथ पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र कार में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई। हादसा देख हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला।

मृतक लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी का रहने वाला था। 24 वर्षीय पुरुषार्थ त्रिपाठी जयपुरिया इंस्टीट्यूट से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक कल शाम को पुरुषार्थ कॉलेज से घर लौट रहा था। तभी शहीद पथ पर प्लासियो माल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पुरुषार्थ की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

कार सवार ने मारी टक्कर

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शहीद पथ पर प्लासियों मॉल के पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार ने रफ्तार और बढ़ा दी। छात्र बाइक समेत कार में फंसकर काफी दूर घिसटता चला गया। बाइक को कार में फसा देख लोग चिल्लाने लगे। चालक ने कार रोकी। राहगीरों ने एक- दूसरे की मदद से घायल को कार से निकालकर किनारे किया। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में पुरुषार्थ को डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान भिजवाया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

घर का इकलौता बेटा था पुरुषार्थ

मृतक पुरुषार्थ के पिता अमरेश त्रिपाठी देवरिया स्थित डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। परिवार में मां नीलम व छोटी बहन सृजन है। इकलौते बेटे की मौत से मां समेत पूरा परिवार सदमे में है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू कार ने मारी टक्कर

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया, कि घटना को अंजाम देने वाली बीएमडब्ल्यू कार काले रंग की थी। जब तक राहगीर उसे रोकने का प्रयास करते आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola