हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida में महिला की दबंगई, मां-बेटे को मारे थप्पड़, वायरल हुआ Video

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में एक महिला ने 6 साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा। इसके बाद बीच बचाव करने आए लोगों को को भी थप्पड़ मारे। मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Noida Woman Slapped Child Video

Greater Noida Woman Slapped Child Video: ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में दो बच्चों का झगड़ा तब बड़े विवाद में बदल गया, जब महिला ने 6 साल के बच्चे को थप्पड़ मार दिया। महिला ने इतना जोर से थप्पड़ मारा कि उसके गाल पर निशान बन गया। दोनों बच्चों में लड़ाई इस वजह से हो रही थी क्योंकि दोनों में से एक की मां ने उसे बुला लिया था। इसके बाद महिला आपा खो बैठी और उसने बच्चे के गाल पर थप्पड़ मार दिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला कहते हुए दिख रही है कि जब भी वो मुझे अकेला दिखेगा, मैं उसे थप्पड़ मारूंगी। इस दौरान बच्चे की महिला इसका वीडियो बनाने लगी तो महिला ने बच्चे की मां को थप्पड़ मार दिया। जिससे उसका फोन भी नीचे गिर गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सपा सांसद के घर का बिजली बिल BPL परिवार से भी कम, चोरी के आरोपों पर क्या बोले बर्क

मामले में 6 साल के बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा यहां पर दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जो बाद में दो मांओं के विवाद में बदल गया। मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘संभल में नहीं मिला कोई मंदिर’, राम गोपाल वर्मा के बाद यूपी सपा अध्यक्ष के बयान पर क्यों हुआ विवाद?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola