'संभल में नहीं मिला कोई मंदिर', राम गोपाल वर्मा के बाद यूपी सपा अध्यक्ष के बयान पर क्यों हुआ विवाद?

Shyam Lal Pal Statement On Sambhal Temple : यूपी के संभल में मिले मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) आमने-सामने आ गई। दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। सपा ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया।

Shyam Lal Pal

यूपी सपा के अध्यक्ष श्याम लाल पाल। (File Photo)

Shyam Lal Pal Statement On Sambhal Temple : उत्तर प्रदेश के संभल में मिले मंदिर का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सपा नेताओं ने भी पटलवार किया। राम गोपाल वर्मा के बाद यूपी सपा अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि संभल में कोई मंदिर नहीं मिला। आइए जानते हैं कि नेताओं ने क्या कहा?

विज्ञापन

संभल मंदिर के पास एक कुएं की खुदाई में 3 खंडित मूर्तियां मिलीं। स्थानीय लोगों का दावा है कि सांप्रदायिक हिंसा की वजह से 1978 में यह मंदिर बंद हो गया था। 46 साल बाद मंदिर खुलने के बाद श्याम लाल पाल ने कहा कि संभल में कहीं कोई मंदिर नहीं मिला है, जाकर खुदाई देख लें। बीजेपी ने लोगों की शांति छीन ली, लेकिन वे भाईचारे और शांति से रहें।

विज्ञापन

यूपी सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी पर बोला हमला

विज्ञापन

यूपी सपा के अध्यक्ष ने सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे नारे पर कहा कि देश में न तो हिंदू खतरे में हैं और न मुस्लिम, लेकिन पिछले वर्ग के लोग जरूर खतरे में हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी।

सपा की सरकारों ने मंदिर बंद नहीं किया : राम गोपाल यादव

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने सीएम योगी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकारों ने मंदिर बंद नहीं किया था। जिसकी जमीन थी वही लोग मंदिर बंद करके चले गए थे। अगर कोई गेरुआ कपड़े पहनकर झूठ बोलता है तो उसका कोई उपचार नहीं है। इस भाजपा ने भी पटलवार किया।

विज्ञापन

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि संत हमेशा सच बोलता है। साल 1978 से संभल मंदिर का इतिहास है। अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि इन्होंने अभीतक संभल में हुई हिंसा के खिलाफ क्या किया। सपाइयों के पास मुख्यमंत्री की बात का कोई काट नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ