ग्रेटर नोएडा में मचा हाहाकार, बिजली निगम की लापरवाही से पिता की मौत, बेटी का भविष्य अंधेरे में

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में आए दिन बिजली निगम की लापरवाही के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले भी कलश यात्रा के दौरान कई महिलाएं करंट की चपेट में आ गई थी।

electricity greater noida

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में हुई करंट की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला रजपुरा गांव में खेत में मूजी लगाते दौरान बाप-बेटी करंट से झुलस गए। बताया गया है कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही के चलते हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता सतीश की मौत हो गई। वहीं, उसकी 18 साल की बेटी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाॅक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है।

खंभे से उतरा था करंट

इस हादसे में मायचा गांव के रहने वाले सतीश की मौत हुई है। वह अपनी बेटी के साथ खेत में मूंजी व दवाई लगाने का काम कर रहे थे। खंभे में जुड़े तार से करंट खेत में उतरा और बाप-बेटी उसकी चपेट में आ गए। सतीश की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही आई सामने

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में आए दिन बिजली निगम की लापरवाही के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले भी कलश यात्रा के दौरान कई महिलाएं करंट की चपेट में आ गई थी। इसके अलावा अनवरगढ़ गांव में बिजली निगम की लापरवाही से किसान की मौत हो गई थी।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

बिजली निगम की लापरवाही से लगातार हो रहे हादसों की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कुछ दिन पहले प्रदर्शन भी कर चुके है। बिजली निगम की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा रही है। कोई इस पर ध्यान देने वाला नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ