Greater Noida News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर वोट चोरी के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस आंदोलन में गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर और अलीगढ़ जिलों से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की मांग उठाते हुए जोरदार नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.
वोट चोरी के साक्ष्य उजागर
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के साक्ष्य उजागर करना पूरे देश के लोकतंत्र के लिए अहम कदम है. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक का है, जो लोकतंत्र की गरिमा की चिंता करता है.
लोकतंत्र में बेईमानी की जगह नहीं
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र में बेईमानी की कोई जगह नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी और ईवीएम में हेराफेरी लोकतंत्र का संस्थागत चीरहरण हैं और सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है. भाटी ने युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और सवाल उठाएं, अन्यथा देश अराजकता की ओर बढ़ सकता है.
यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर बिजनौर जिला अध्यक्ष हेनेरिता राजीव, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष बीर सिंह जाटव, हापुड़ जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अजय चैधरी, विनीत त्यागी, दिनेश शर्मा, गौतम अवाना, दिनेश अवाना समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों ने भरी हुंकार, 12 नवंबर को होगी महापंचायत
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines