ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत, 21 महीने में पूरे होंगे 2 प्रोजेक्ट

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 में मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने निर्माणाधीन दोनों प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

Greater Noida West, Greater Noida Authority, ग्रेटर नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश न्यूज

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ ने निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का लिया जायजा

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गुरुवार को ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। एसीईओ ने दोनों प्रोजेक्ट का कार्य तेज करने और तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-1 में बन रहे दोनों प्रोजेक्ट

बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 में बनाए जा रहे हैं। करीब 71 करोड़ रुपये की लागत वाले एसटीपी का निर्माण कार्य 15 माह में पूरा होगा। इसकी क्षमता 45 एमएलडी सीवर शोधित करने की है। वहीं, लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एमएसपीएस का निर्माण कार्य लगभग 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

1 दर्जन गांव और सेक्टरों को होगा फायदा

अथॉरिटी के मुताबिक इसकी क्षमता 80 एमएलडी की है। हालांकि एसीईओ ने इसे तय समयावधि से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह की निरीक्षण के दौरान मौजूद वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि इन दोनों प्रोजेक्ट के बनकर चालू होने से ग्रेटर नोएडा के एक दर्जन गांव और इतने ही सेक्टरों के सीवर को आसानी से शोधित किया जा सकेगा।

 

ग्रेटर नोएडा से अवैध यूनिपोल को हटाये

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अर्बन सर्विस विभाग ने गुरुवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाए हैं। इनमें से 2 यूनिपोल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा पेट्रोल पंप के पास लगे थे और एक यूनिपोल शाहबेरी में लगा था। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान ने बताया कि एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाते हुए जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ