गाजियाबाद पुलिस ने एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, कार से कर रहा था नशे का कारोबार

Ghaziabad News: गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस वसुंधरा सेक्टर-1 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार चालक को रोकने का प्रयास किया, मगर कार चालक ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने तुरंत दौड़कर कार को रुकवा लिया और चालक को बाहर निकालकर कार की तलाशी ली। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad todays news, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद आज की खबर

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-1 चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार स्मैक तश्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 685 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रु़पये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश करने में जुटी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ है बरामद स्मैक की कीमत

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार चालक को रोकने का प्रयास किया, मगर कार चालक ने पुलिस टीम को देख कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने तुरंत दौड़कर कार को रुकवा लिया और चालक को बाहर निकालकर कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम को मौके से 10 हजार रुपये नगद और 685 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी सचिन के रूप में हुई है। आरोपी तश्कर के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।

विज्ञापन

नौकरी छूटी तो बन गया तश्कर

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक 12वीं पास है। पहले वह नौकरी करता था, मगर नौकरी छूटने के बाद तश्करी के धंधे से जुड़ गया। बताया गया है कि आरोपी सचिन स्मैक को दिल्ली की एक महिला से खरीदता था और एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इससे पहले भी आरोपी एक मामले में दिल्ली से जेल जा चुका है। आरोपी खरीदी गई स्मैक को दोगुनी कीमत में बेचता था। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है और महिला के बारे में भी जानकारी कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ