गोकशी के दो आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दोनों गोली लगने से घायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस की रविवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी गोकशी करते है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

गाजियाबाद में एनकाउंटर में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस की रविवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने खुद को घिरता देख, पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी गोकशी करते है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, गोकशी के उपकरण और चोरी की बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

आरोपियों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग

गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस गढ़ी सबलू रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने बाइक नहीं रोकी और बाइक लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया, तभी आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन

बरामद बाइक दिल्ली से की गई थी चोरी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलशाद और मुरसलीन के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी चोरी, गोकशी और गांजा तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद बाइक भी दिल्ली से चोरी की गई है। पुलिस टीम ने घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ