Ghaziabad News: आमिर ने अमित बनने के लिए डीएम से लगाई गुहार, वजह कर देगी हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने जिलाधिकारी से अपने धर्म को बदलने के लिए गुहार लगाई है। यानी कहा है कि वह आमिर से अमित बनना चाहता है। जिलाधिकारी ने जब मामला की वजह जानी तो चौंक गए। इसी बीच आमिर की पत्नी का कहना है कि उसका पति नाटक कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद डीएम के यहां मुगलपुरा निवासी आमिर ने फरियाद लगाई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने कहा है कि वह इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। मामले को देखते हुए डीएम ने एसपी सिटी और एडीएम सिटी को जांच के निर्देश दिए।
जब पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। फरवरी 2022 में उसका शादी गुलशफां के साथ हुई थी। दोनों की चार माह की बेटी भी है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कट्टर मुस्लिम है। दूसरे समुदाय के लोगों से नफरत करता है।
आमिर की पत्नी गुलशफां ने खुलासा किया है कि उसका पति आमिर किसी साल 2014 से किसी लड़की से बातें करता है। वहीं आमिर ने पुलिस को बताया है कि वह उस लड़की से प्यार करता है। उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इस पर आमिर की पत्नी ने कहा है कि उसका पति नाटक कर रहा है।
जांच में सामने आया है कि हिंदू लड़की उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की रहने वाली है। साल 2014 में दोनों की मुलाकात मुरादाबाद में हुई थी। यहां लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आई थी। बताया गया है कि फिलहाल लड़की नोएडा की किसी कंपनी में नौकरी कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: