Ghaziabad News: गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहें हैं। इसके लिए शहर के मुख्य चौराहा पर 250 अत्याधुनिक कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए नगर निगम मुख्यालय में आइटीएमएस कंट्रोल रूम का काम तेजी से चल रहा है। कैमरे लगने के बाद शहर में यातायात नियमों को तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान कटा जाएगा।
86 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा कंट्रोल रूम
गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह के अनुसार, गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय में लगभग 86 करोड़ की लागत से ITMS कंट्रोल रूम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 15 अक्टूबर तक कंट्रोल रूम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शहर के सभी प्रवेश और निकास द्वार के अलावा 41 मुख्य चौराहा और तिराहों पर 250 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं।
कैमरों की मदद से ऑनलाइन कटेंगे चालान
बताया जा रहा है कि ITMS प्रणाली के तहत लगाए जाने वाले इन 250 कमरों की मदद से जहां एक और तो यातायात नियम के उल्लंघन करने वालों के चालान ऑनलाइन कट सकेंगे। इसके अलावा इनमें चेहरा पहचान करने वाले सेंसर होने की वजह से किसी भी घटना के बाद अपराधियों को भी पकड़ने में मदद मिलेगी। वहीं यह कैमरे रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों को कैद करने, ओवर स्पीडिंग चलने वालों को कैद करने, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान करने और पिन पॉइंट जूम सिस्टम की सुविधा से लैस होंगे। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई कैमरे के द्वारा की जाएगी।