UP में दहेज हत्या; पत्नी से मायके से पैसे मंगवाए, नहीं लाई तो पति बना हैवान, बेटी को गला दबाकर मारा
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

UP Daughter Murder News: उत्तर प्रदेश कानपुर के बिधनू में पिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची की गला दबाकर कर दी।आरोपी का नाम राजीव राजपूत है। वह मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। आरोपी अपने परिवार के साथ बिधनू के पश्चिम सेन पारा में किराये के मकान में रहता है। 8 साल पहले आरोपी की शादी कल्याणपुर की रहने वाली नेहा से हुई थी। वह नेहा पर अक्सर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था, पहले तो नेहा अपने पिता से लाकर दे देती थी। नेहा के पिता ने कई बार रुपए देकर मदद भी की ।
अभी कुछ दिनो से वह नेहा पर 50,000 रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहा था, नेहा ने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की। और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पत्नी के मायके से रुपये न मांगने से आवेश में आकर गुरुवार देर रात अपनी ही डेड़ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की हत्या का पता जब परिजनों को लगा, तो आरोपी भागने के प्रयास में था। लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पंहुचकर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया।
नेहा के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होने कई बार रुपये देकर मदद भी की। इधर कुछ दिनों से फिर वह नेहा पर मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। जिस पर नेहा ने मना किया, तो नेहा के साथ उसने साथ मारपीट की। और जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार रात पूरा परिवार छत पर सो रहा था। आरोपी बच्ची को धीरे से उठाकर नीचे कमरे में ले गया, और गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची को बेड़ पर ही सुला दिया। और खुद भी बच्ची के बगल में सो गया।
नेहा की सुबह करीब 6:30 बजे आंख खुली, तो अपनी बेटी को पास में ना लेटा देख, वह तुरंत भागकर नीचे कमरे में पहुंची। देखा तो कमरे में बच्ची सो रही थी, उसके बगल में राजीव भी लेटा हुआ था। नेहा ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। तभी नेहा की नजर सपना की गर्दन पर पड़ी, सपना की गर्दन पर दबाने के गहरे निशान थे, तब उसे पता चला कि पति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। हत्या का पता चलने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर घर के बाहर पेड से बांध दिया और पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी।
बेटी की मौत के बाद रोती हुई नेहा बस एक ही रट लगाये थी, मेरी बच्ची वापस कर दो। पति राजीव के सामने अपनी झोली फैला कर बस बेटी को वापस करने को बोल रही थी, तुम अपनी बच्ची की जान कैसे ले सकते हो। नेहा के सवालों को राजीव इस तरह से नजरअंदाज करता रहा। जैसे कुछ हुआ ही नहीं, राजीव को अपनी गलती का एहसास ही न था।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी नेहा उसकी मेहनत की कमाई मायके में दे देती थी। राजीव के मना करने पर वह राजीव के साथ मारपीट करती थी। इसीलिए वह मायके से अपने दिए हुए रुपये लाने को कह रहा था। लेकिन पत्नी मना कर रही थी, इस वजह से गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी हत्या करवाना चाहती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: