CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला कौन? जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath Death Threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Death Threat : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला की शिनाख्त कर ली। अब यह जांच पड़ताल की जा रही है कि आरोपी महिला ने क्यों धमकी दी?

मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम फातिमा खान है। फातिमा खान पढ़ी लिखी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसका मेंटल चेकअप भी कराया जाएगा।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी। उस मैसेज में लिखा था कि अगर सीएम योगी 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि फातिमा खान ने ही यह मैसेज भेजा था।

विज्ञापन

ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला

मुंबई एटीएस, वर्ली और ठाणे पुलिस की ज्वाइंट जांच में पता चला कि महिला ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है, उसका नाम फातिमा बताया गया। एटीएस ने सबसे महिला को ट्रेस किया। उसकी लोकेशन उल्हासनगर की थी। फिर टीम पुलिस के साथ महिला के घर पहुंची और उससे वहीं पर पूछताछ की। इसके बाद आरोपी महिला को लोकल पुलिस स्टेशन लाया गया, वहां भी पूछताछ की गई। फिर वर्ली पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

सीएम योगी को पहले भी मिल चुकी है धमकी

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक शख्स ने इसी साल अप्रैल में डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी को जान से मार देंगे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया किया था। एक अन्य मामले में एक आरोपी ने एक्स पर धमकी दी थी, जो मुंबई से पकड़ा गया था। वहीं, फेसबुक पर धमकी देना वाला आरोपी बिहार से पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ