Wolves Attack पर यूपी की BJP मंत्री की फिसली जुबान, बोली-‘सरकार से ज्यादा चालाक हैं भेड़िये’

Wolves Attack Bahraich: यूपी के बहराइच में पिछले कई दिनों से भेड़ियों का आतंक देखने को मिला है। इनके हमलों में कई ने अपनी जान गंवा दी तो कई बच्चे घायल हुए हैं। इन भेड़ियों को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने कई टीमों का गठन किया है।

UP News
विज्ञापन

Wolves Attack Bahraich: इन दिनों यूपी के बहराइच समेत कई जिलों में भेड़ियों का आतंक हैं। यहां के लोग डर के साए में अपनी रातें गुजार रहे हैं। भेड़ियों के लगातार हमले को रोकने के लिए प्रदेश सरकार अपनी पूरी कोशिशो में लगी है। भेड़ियों के पकड़े जाने को लेकर शुक्रवार को झांसी में प्रदेश मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि भेड़िये यूपी सरकार से भी चालाक है इसलिए उन्हें पकड़ने में मुश्किलें आ रही है। इस बयान के बाद से विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है।

‘सरकार से अधिक चालाक भेड़िए’

प्रदेश सरकार को बहराईच में भेड़ियों को पकड़ने में कई परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। इस पर मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जो स्पष्टीकरण दिया है उससे सरकार की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। बेबी मौर्य से जब भेड़ियों को पकड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘कई टीमें भेड़ियों की तलाश कर रही हैं। हम उन्हें पकड़ लेंगे, लेकिन इसमें समय लग रहा है। भेड़िये पकड़ से बच रहे थे क्योंकि वे सरकार से अधिक चतुर थे।’इन हमलों को लेकर सरकार सख्त है जिसकी वन मंत्री व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

बहराईच में भेड़ियों का आतंक

बहराईच में महसी तहसील में घर के बाहर खेलते समय भेड़िया के हमले में आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसको घायल कर दिया। बच्चे के चेहरे पर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो महीनों में क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है, और लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं। ताजा हमला गुरुवार शाम को गोलवा गांव में हुआ, जहां पर भेड़िये ने भागने से पहले बच्चे पर हमला कर दिया, इस दौरान गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक, बच्चा खतरे से बाहर है। जुलाई से मानसून के मौसम के दौरान इस इलाके में भेड़ियों के हमले बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

भेड़ियों को पकड़ने की तगड़ी तैयारी

गुरुवार को बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि रात में गांवों की निगरानी के लिए टीम बनाई गई है। इस टीम में पंचायत सहायक, सचिव, राजस्व अधिकारी, स्वच्छता कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी और एएनएम कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा ब्लॉक प्रशासन ने सोलर लाइटें लगाना भी शुरू कर दिया है, कई विभागों की मदद से लगभग 120 लाइटें और दरवाजे पहले ही लगाए जा चुके हैं। आपको बता दें कि अब तक 4 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ