Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) की चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के लिए सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू हो गए हैं। वर्ष 2014 में केदारनाथ में आई बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Govt) ने इस यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का फोटोमेट्रिक और बायोमेट्रिक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया।
सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को फोटोमेट्रिक-बायोमेट्रिक कार्ड भी जारी किए जाते हैं। बता दें कि मंगलवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्हें खास दिखा निर्देश दिए गए हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1627925546570252288
इस वेबसाइट पर करें क्लिक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं। ऑनलाइन मोड में श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जा सकते हैं। जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रा मार्ग के किनारे कई रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं।
हर साल अप्रैल-मई में शुरू होती है यात्रा
अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आधिकारिक वेबसाइट या फिर पंजीकरण काउंटर पर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि हर साल चार धाम यात्रा अप्रैल-मई में शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर तक चलती है।
इन दस्तावेज की होगी जरूरत
चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए एक पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) देना होगा। इसके बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन कार्ड यात्री को दिया जाएगा। इस कार्ड से तीर्थयात्री भोजन और आवास जैसी कई विशेष सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः चार धाम यात्रा में अब IRCTC की सर्विस, जानें श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगा लाभ?
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
- चारधाम यात्रा 2023 ऑनलाइन पंजीकरण/लॉगिन फॉर्म के लिए रजिस्टर/लॉगिन पर क्लिक करें।
- चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के लिए एक नई विंडो खुलेगी।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत मोबाइल और ईमेल से ओटीपी के बात आपको सत्यापित किया जाएगा।
- फिर आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- फिर फॉर्म को सेव करने से पहले दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस फॉर्म में टूर का नाम, यात्रा तारीख, पर्यटकों की संख्या आदि अंकित होगा।
- टूर के नाम, तारीखों और यात्रा के बारे में जानकारी के साथ एक विंडो दिखाई देगी।
- आप तीर्थयात्री जोड़ें बटन पर क्लिक करके अपने साथियों की जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक पंजीकरण संख्या के साथ मैसेज मिलेगा। इसके बाद आप अपना चारधाम यात्रा यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines