Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा में अब IRCTC की सर्विस, जानें श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगा लाभ?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि तीर्थयात्री जल्द ही IRCTC की वेबसाइट से हेलीसेवा बुक करा सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक पवित्र चार धाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 21 फरवरी से शुरू होगा। जबकि यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से बुकिंग और रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार की ओर से कहा गया है कि तीर्थयात्री जल्द ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर हेली सेवाओं की बुकिंग कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग की एक मजबूत प्रणाली है। केदारनाथ हेली सर्विस के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग प्राधिकरण (यूसीएडीए) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने मीडिया को बताया कि आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकट बुकिंग देने के लिए विचार किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: