सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में हड़कंप, तेल खोजने की बात कहकर खेतों में लगाए विस्फोटक, भाजपा विधायक ने बताया साजिश

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक कंपनी ने तेल खोजने की बात कहकर खेतों में विस्फोटक लगा दिए। हालांकि इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने सवाल उठाए हैं। पढ़ें बहराइच से मोनिश अजीज की रिपोर्ट।

bahraich news

बहराइच में सीएम योगी के दौरे से पहले खेत में विस्फोटक लगाने की जानकारी सामने आई है। Photo- News24 Graphics

विज्ञापन

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कंपनी की ओर से बीते दिनों कई खेतों में झंडी लगाई गई थी । इसके बाद रविवार को कंपनी के कर्मचारियों की ओर से तेल खोजने की बात कहते हुए तार बिछाकर विस्फोट करने की तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन तभी ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जता दी।

दो दिनों में होने वाला सीएम योगी का दौरा 

ग्रामीणों का कहना था कि उनसे पूछे बिना खेतों में तार और विस्फोटक लगा दिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को दी। खास बात यह है कि यहां अगले दो दिनों में सीएम का दौरा होने वाला है। ऐसे में विधायक ने बिना स्थानीय प्रशासन की जानकारी के विस्फोट करने की बात कहते हुए इसे बड़ी चूक बताया है। उन्होंने सीएम योगी के कार्यक्रम के दो दिन पूर्व इतनी विस्फोटक लगाने को साजिश करार देते हुए सीएम से जिले का दौरा न करने की बात कही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के महसी इलाके में स्थित सिकंदरपुर, बालासराय, साधुवापुर समेत अन्य इलाकों में रविवार को अल्फा इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी ने खेतों में तार बिछाकर तेल की खोज की बात कहते हुए विस्फोट लगा दिए। तभी ग्रामीणों ने इस काम को रोक दिया और इसकी जानकारी भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को दी।

विधायक ने बताया साजिश 

विधायक मौके पर पहुंचे और जब कंपनी के कर्मचारियों से जिला प्रशासन से इसकी अनुमति लेने की बात पूछी तो सभी ने कल इसकी जानकारी देने की बात कही। जिसके बाद विधायक ने इसे एक साजिश करार देते हुए किसी बड़ी घटना की आशंका बताया। इस दौरान मौके पर मौजूद गाड़ियों में बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। सूचना पर हरदी पुलिस और अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन मौके पर पहुंच सभी से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

गृह सचिव से की सीएम योगी के दौरा न करने की अपील 

भाजपा विधायक ने कहा कि दो दिन बाद जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में विस्फोटक लाना और वो भी बिना जिला प्रशासन की जानकारी के किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि हमने गृह सचिव संजय प्रसाद से इस बारे में बात की है। हमने कहा है कि जब तक मामले की जांच न हो जाए मुख्यमंत्री दौरे पर न आएं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ