छत पर बारात देख रही थीं लड़कियां, अचानक गिरा छज्जा...बच्ची की गई जान, बाराती समेत 35 लोग हुए घायल

Uttar Pradesh News: अमेठी में दुल्हे की द्वार पूजा के दौरान बड़ा हादसा होने से चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि 1 दर्जन से ज्यादा महिलाएं इस घटना में घायल हो गई। वहीं, इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

incident site

incident site

विज्ञापन

मेराज खान,अमेठी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बारात देखने के दौरान एक बड़ा हादसा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि छत के छज्जे पर खड़ी होकर कुछ महिलाएं दूल्हे की द्वार पूजा देख रहीं थीं। इसी दौरान छज्जा नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने सभी घायलों अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। इस घटना में बाराती समेत करीब 35 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

4 साल की मासूम की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना मुंशीगंज क्षेत्र के सीतारामपुर गांव की है। सीतारामपुर निवासी पूजा श्रीवास्तव की शादी अयोध्या जिले के मिल्कीपुर, कुमारगंज वार्ड-पांच निवासी संजय श्रीवास्तव से हो रही थी। मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आसपास की महिलाएं और बच्चे बारात देखने के लिए पास के एक मकान की छत और छज्जे पर जमा हो गए। भीड़ अधिक होने से जर्जर छज्जा और रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ी। हादसे में सुल्तानपुर के पूरे बसंत मजरे चंदौर गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव की 4 साल की मासूम बेटी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस घर की छत पर महिलाएं खड़ी थीं उसी घर में शादी हो रही थी। घटना के समय करीब एक दर्जन महिलाएं छत के छज्जे पर खड़ी थीं। वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची एक महिला के गोद में दिख रही है। 3 सेकेंड के इस वीडियो में छज्जा नीचे गिरता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के गोद में मौजूद मासूम बच्ची की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाराती समेत 35 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पंडाल से लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर भागे और घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।

 

विज्ञापन

बारात की खुशियां मातम में बदली

घायलों को तत्काल मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल गौरीगंज और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनुष्का को मृत घोषित किया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गई। मंगलगीत और शहनाई की जगह चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुलिस से नहीं की शिकायत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ