वो विदाई की भाषा बोल रहे हैं... योगी सरकार के 8 साल पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार के 8 साल पूरा होने पर तंज कसा है। अखिलेश का कहना है कि यह पहली सरकार है जिसके विधायक खुलकर बदलाव की मांग कर रहे हैं।

Cm Yogi and Akhilesh Yadav
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इसे लेकर एक तरफ बीजेपी में जश्न का माहौल है, तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश का कहना है कि इन 8 सालों को कन्नौज की जनता ने जेल की सजा की तरह काटा है। सरकार के साथ-साथ तहसील और थाने में भी बड़ी लूट मची है।

कन्नौज दौरे पर अखिलेश

अखिलेश यादव कन्नौज के दौरे पर हैं। अखिलेश कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान जब अखिलेश से यूपी सरकार के 8 साल पूरे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है, जब सरकार विकास और उपलब्धियों की खुशी मना रही है और एक IAS अधिकारी अंडर ग्राउंड हो गया है।

विज्ञापन

विधायकों में मतभेद- अखिलेश

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसके विधायक खुलकर कह रहे हैं कि हमें बदलाव चाहिए। एक विधायक कहता है कि भ्रष्टाचार है तो दूसरा कहता है कि हमारे बाबा जी को यूपी की जरूरत नहीं है। पूरे यूपी में लूट मची है, चाहे वो सरकार हो, तहसील हो या फिर थाना हो।

विज्ञापन

मथुरा पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में सीएम योगी ने मथुरा पर बयान दिया था। इस पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा कि वो विदाई की भाषा बोल रहे हैं। सरकार के आसपास वालों की आय बढ़ रही है, लेकिन आम जनता की नहीं। एक के साथ एक शराब की बोतल मुफ्त पर अखिलेश का कहना है कि यह पार्टी टाइम चल रहा है। सरकार को सोचना चाहिए कि नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस तरह की स्कीम लाना सही नहीं है।

विज्ञापन

टोपी बदलने पर किया पलटवार

सीएम योगी पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि आप गूगल सर्च करके देख लो कि सबसे ज्यादा टोपी कौन बदलता है? योगी सरकार नौकरी और फसलों की कीमत नहीं दे पा रही है। हालांकि मैं कन्नौज इस महायज्ञ में हिस्सा लेने आया हूं। माई के आशीर्वाद से पूरे देश का कल्याण होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ