हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान के चुरू में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

विज्ञापन

Truck Bolero Collision : राजस्थान के चुरू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बोलेरो और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घायलों में से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के थे और हनुमानगढ़ में मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। मरने वालों में कमला देवी, अन्नाराम, मोनिका, सरोज, संतोष शामिल हैं। हादसे की खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ काफी देर तक लंबा जाम लग रहा। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम तत्काल घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का प्रबंध किया और हाईवे से वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को नॉर्मल किया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हनुमानगढ़ जिले के पल्लू इलाके में केसरो जी महाराज का दर्शन कर लौट रहे थे तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलोरो गाड़ी से टक्कर हो गई।

इस घटना में पांच लोगों की मौत के अलावा 6 बच्चों सहित राधा नाम की एक महिला भी घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए देर रात ही बीकानेर रेफर कर दिया गया। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-   हरियाणा में एक महिला के पास आया एक मैसेज, जानिये- क्यों मच गया सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola