बंपर ऑफर! Amazon सेल में बस इतने में मिलेगा iPhone 15, जानें कैसे मिलेगी सस्ती डील
Amazon की बड़ी सेल में iPhone 15 पर बड़ी डील मिलने वाली है. 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ ये फोन ग्राहकों को बेहद सस्ते में मिलने वाला है. जानते हैं कितनी सस्ती मिलेगी डील.

Amazon India की बड़ी सेल जल्द शुरू होने वाली है. सेल में कई iPhone मॉडल पर आकर्षक डील देखने को मिल सकती है. इनमें iPhone 15 भी शामिल है, इसे 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.
कितना सस्ता मिल सकता है iPhone 15
2 / 7iPhone 15 को कंपनी ने 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. और अब सेल में इसे सिर्फ 59,999 रुपये की सेल कीमत पर यानी करीब 20 हजार रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें कैशबैक और सेल डिस्काउंट शामिल हैं. (Image Credit-Apple)
बजट में मिलेगा iPhone
3 / 7हाल ही में iPhone 16 और iPhone 17 की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और आप iPhone लेना चाहते हैं, तो iPhone 15 एक किफायती विकल्प बन सकता है. (Image Credit-Apple)
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स
4 / 7iPhone 15 में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है. रोजमर्रा के काम, ऐप्स चलाने, सोशल मीडिया और दूसरे सामान्य टास्क को यह चिप आसानी से संभाल सकती है. (Image Credit-croma)
6.1 इंच का OLED डिस्प्ले
5 / 7फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन पर कलर्स बेहतर दिखाई देते हैं और आउटडोर में भी कंटेंट देखने का अनुभव अच्छा रहता है. (Image Credit-Apple)
48MP कैमरा से क्लिक होंगी तस्वीरें
6 / 7फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. (Image Credit-Apple)
पूरे दिन की बैटरी और MagSafe
7 / 7बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद iPhone 15 पूरे दिन चल सकता है. इसके अलावा फोन में MagSafe का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कंपेटिबल एक्सेसरीज और चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Image Credit-Macrumors)



















