IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका

Prasidh Krishna: प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसके उनके न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जाने को लेकर सस्पेंस था. अब प्रसिद्ध के सिलेक्शन को लेकर सकारात्मक अपडेट सामने आया है.

prasidh krishna team india

प्रसिद्ध कृष्णा के सिलेक्शन और चोट पर आया अहम अपडेट (Image: ANI)

Prasidh Krishna: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्द ही होने वाला है. प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट आई थी, जिस वजह से फैंस के मन में सवाल था कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे या नहीं. अब टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. मौजूदा समय में चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे या टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर आया बड़ा अपडेट

30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसी वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए थे और उनकी जगह अंशुल कंबोज को स्क्वाड में शामिल किया गया था. अब क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रसिद्ध कृष्णा भी न्यूजीलैंड दौरे पर जा सकते हैं. प्रसिद्ध T20I सेटअप का हिस्सा नहीं हैं और अभी सिर्फ वनडे एवं टेस्ट मैच खेलते हैं. न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होगी.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा के पास इसी वजह से पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रसिद्ध कृष्णा की चोट को उतना सीरियस नहीं माना जा रहा है. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 45 दिन का है. संभावना यह भी है कि वह ODI सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाए, लेकिन टेस्ट सीरीज तक उनकी रिकवरी पूरी हो जाए. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे या टेस्ट सीरीज तक फिट होकर वापसी कर सकते हैं. हालांकि, प्रसिद्ध का कमबैक पूरी तरह से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की अनुमति पर निर्भर होगा.

विज्ञापन

आकाश दीप और मुकेश कुमार की हो सकती है वापसी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट आकाश दीप और मुकेश कुमार की टेस्ट में वापसी कराने पर विचार कर रही है. बता दें कि इन दोनों तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से शानदार रहा.

आकाश ने कुल 6 विकेट और मुकेश ने 8 विकेट झटके. न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2026 में होना है, जिसके लिए इन दोनों का चयन संभव है. अगले हफ्ते प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें न्यूजीलैंड दौरे के लिए स्क्वाड का चुनाव किया जाएगा. इसमें मुकेश कुमार और आकाश दीप की वापसी से जुड़ा फैसला होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ