IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे मैचों की सीरीज में हरा दिया है. अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि दोनो देशों के बीच ये मुकाबले कब और कहां खेले जाने वाले हैं.

IND vs WI

भारत-विंडीज टी20 मैचों को शेड्यूल (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंत हो गया है. भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना कर पड़ा. बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं. खुद शुभमन गिल ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है. अब बारी पांच टी20 मैचों की है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया का फॉर्म अभी तक बढ़िया रहा है. हाल ही में भारत ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. खैर फिलहाल सभी की नजरें भारत-विंडीज टी20 सीरीज पर हैं. आइए आपको बताते हैं कि सभी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

भारत-विंडीज के बीच कब खेले जाएंगे टी20 मुकाबले?

भारत-विंडीज के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. हालांकि भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में टकराने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज ने पहले मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. रांची में टी20 का शानदार क्रेज देखने को मिला. टिकटें लगभग पूरी बिक गई हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाने वाला है. इसके बाद 14 अक्टूबर को हैदराबाद में इनके बीच टक्कर होगी. अंतिम टी20 मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा. बेंगलुरु में होने वाले मैच को लेकर भी दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

भारतीय टीम काफी तगड़ी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बढ़िया खेल दिखाया है. एशियन गेम्स से पहले भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से मात दी थी. ऐसे में वेस्टइंडीज को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. इन सभी ने खतरनाक बल्लेबाजी से विरोधियों को काफी परेशान किया है. टीम इंडिया का पलड़ा वैसे भी भारी रहा है. भारत ने वेस्टइंडीज के बीच 31 मुकाबले हुए हैं. भारत ने 20 मैच अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ