IAF के फिजिकल टेस्ट की कर रही थी तैयारी, रेस लगाती युवती को तेज रफ्तार थार ने कुचला

जयपुर के एक्सप्रेसवे हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही 18 वर्षीय अनाया शर्मा सुबह अपनी बहन के साथ रनिंग कर रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार काली थार गाड़ी ने उसे कुचल दिया.

Untitled design - 2026-01-22T111258.467
विज्ञापन

जयपुर में एक बार फिर से थार गाड़ी काल बनी है, थार गाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, मृतका अनाया शर्मा 18 वर्षीय झुनझुनू की रहने वाली थी ,जयपुर में एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी. मुकदमा करधनी थाने में दर्ज हुआ है वहीं जांच एक्सीडेंट थाना वेस्ट कर रही है. एक्सटेंड थानाधिकारी रामकृपाल ने बताया कि कल अल सुबह की घटना है. पोस्टमार्टम करवाकर डैड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी है परिवारजन शव लेकर गांव रवाना हो गए है.

अनाया अपनी बहन के साथ जयपुर में रहकर एयरफोर्स की तैयारी कर रही थी. रोज सुबह उठकर वह जॉगिंग और रनिंग के लिए जाती थी. रोजाना की तरह कल सुबह अपनी बहन के साथ एक्सप्रेसवे हाईवे पर रनिंग कर रही थी इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार काली थार गाड़ी ने कुचल दिया. मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

घटना एक्सप्रेस वे हाईवे शांति बाग की है वहीं चालक हड़बड़ाहट में आ गया और मौके से फरार हो गया तो उसने आगे जाकर भी कई गाड़ियों को टक्कर मारी और दादी का फाटक के पास वह थार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया. थार गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है. अभी तक चालक को फरार बताया जा रहा है.

एयर फोर्स में जाने वाली थी अनाया

पुलिस ने बताया कि अनाया एयरफोर्स की फिजिकल की तैयारी कर रही थी उसका एग्जाम पास हो गया था, थोड़े टाइम में उसका फिजिकल था. वह एयर फोर्स में जाने वाली थी लेकिन उससे पहले ही जिदगी की जंग हार गई और थार गाड़ी की लापरवाही की वजह से उसकी की मौत हो गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ