Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत ने लगाई हैट्रिक, चीन को हराकर जीता एक और गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में तीरंदाजी के लिहाज से 11वां दिन यादगार रहा है. भारत ने वुमेंस और मिक्स्ड इवेंट के बाद मेंस कंपाउंड फाइनल में भी गोल्ड मेडल जीता.

india gold asian games 2026

भारत ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल (Image: Sony Sports Network Screengrab)

विज्ञापन

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन भारत के लिए किसी सपने से कम नहीं है. तीरंदाजी में भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई और फिर से गोल्ड अपने नाम किया. वुमेंस और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इससे मेंस कंपाउंड टीम से भी उम्मीद बढ़ गई थी. फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन से हुई. यह मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ और चीन की एक गलती से भारत ने स्वर्ण पदक जीता था. साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाया.

भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल

मेंस कंपाउंड टीम इवेंट में भारत के साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु का सेमीफाइनल में सामना साउथ कोरिया से हुआ. इस मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों ने प्रभावित किया और 236-229 से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार साबित हुआ. चीन से हुए गोल्ड मेडल मैच में भारत एक समय पीछे चल रही थी.

विज्ञापन

अंतिम चरण से ठीक पहले भारत 178-179 अंक से पिछड़ रहा था. इसके बाद चीन ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी. उन्होंने 8 पॉइंट का शॉट लगा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने कोई गलती नहीं की. भारतीय टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी और अंत में 238-237 से जीत दर्ज की. चीन की आर्चरी टीम सिर्फ एक अंक से हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा.

भारत ने आज जीते चार टीम मेडल

एशियन गेम्स 2026 का आज का दिन भारत के लिए एकदम यादगार रहा है. उन्होंने तीरंदाजी में 3 और शूटिंग में 1 मेडल जीता है. नीचे आज के सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले मुकाबलों के नतीजे दिए गए हैं:

विज्ञापन
  • महिला कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराया और गोल्ड मेडल जीता.
  • मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूटऑफ में साउथ कोरिया को हराया और गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए जगह भी पक्की की.
  • मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट: नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने गोल्ड मेडल जीता.
  • मेंस कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने चीन को 238–237 से हराकर गोल्ड जीता.

बता दें कि एशियन गेम्स में भारत के अभी कुछ और मेडल मैच बाकी हैं. ऐसे में गोल्ड मेडल की टैली में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ