सिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे

अगर आपको लगता है कि रोटी सिर्फ गेहूं के आटे से तैयार की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है आप डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए ऑप्शन को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. कुछ ही दिनों में आपको काफी फर्क महसूस नजर आ सकता है. 

Wheat Flour Alternatives for Better Health

इन 5 आटे से भी बनाई जा सकती है रोटी. Image Credit- AI

भारतीय घरों में रोटी बनाने के लिए सबसे ज्यादा गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. सुबह, दोपहर या फिर रात को गेहूं की रोटी ही खाई जाती है. गेहूं का आटा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का स्रोत हो सकता है. लेकिन पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने बताया है कि पहले लोग मौसम के हिसाब से रोटी खाया करते थे. इसलिए वो हेल्दी रहते थे और किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती थी. ऐसे में अगर आप भी अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो गेहूं के अलावा भी कई तरह के आटे रोटी या दूसरे व्यंजनों में शामिल किए जा सकते हैं. ये ऑप्शन कौन से हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजगिरा का आटा  

रागी यानी फिंगर मिलेट कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा, इसमें फाइबर और कुछ जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. रागी के आटे का इस्तेमाल रोटी, डोसा, चीला और दूसरे व्यंजनों में किया जा सकता है. यह आटा आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, जिसे घर में स्टोर करके रखा जा सकता है. आप इस आटे का इस्तेमाल नाश्ता बनाने के लिए कर सकते हैं.  

सिंघाड़े का आटा

आप सिंघाड़े का आटा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे पाचन को बहुत ही फायदा मिलता है, जिसे खाने पर हल्का महसूस होता है. इसलिए फलाहारी व्यंजन में इसका इस्तेमाल किया जाता है. ग्लूटेन फ्री इस आटे से आप पूड़ी, रोटी, हलवा या रोटी तैयार करके खा सकते हैं. बाकी दिनों में आप इसका इस्तेमाल पकोड़े को क्रिस्पी बनाने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुट्टू का आटा

कुट्टू का आटा खासतौर पर व्रत के दौरान इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे सिर्फ व्रत तक रखने की जरूरत नहीं है. कुट्टू में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस आटे को भी अलग-अलग तरह के अनाज और मिलेट्स के साथ बदल-बदलकर डाइट में शामिल किया जा सकता है. आपको यह बहुत ही आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, जिसे अपने बजट के हिसाब से खरीदा जा सकता है. 

बाजरे का आटा

बाजरा एक मिलेट है और इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. बाजरे के आटे से बनी रोटी सर्दियों में खास तौर पर खूब खाई जाती है. इसे गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फाइबर की मौजूदगी इसे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने वाली डाइट का हिस्सा बना सकती है. वजन कम करने वालों के लिए ये बेस्ट माना जाता है. 

विज्ञापन

जौ का आटा

जौ के दानों को पीसकर बनाया गया यह आटा पौष्टिकता से भरपूर होता है. हेल्थ को इसके बहुत ही फायदे मिल सकते हैं और शुगर वालों के लिए इसकी रोटी काफी अच्छी मानी जाती है. पेट के लिए भी यह आटा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसलिए आप इसकी रोटी, पराठे या फिर चीला बनाकर खा सकते हैं. हालांकि, इसकी रोटी बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है तो बेहतर होगा कि इसके साथ गेहूं का आटा मिलाएं. 

रागी का आटा 

आप रागी का आटा अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. रागी का आटा जिसे नाचनी या मंडुआ भी कहते हैं. बता दें रागी कैल्शियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर एक पौष्टिक सुपरफूड है. अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो फायदा हो सकता है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है तो रोजाना इसके सेवन से आपको बचना चाहिए और डॉक्टर से पूछना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ