IND vs WI 2nd ODI Highlights: भारत ने चेज किया 406 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य, 8 विकेट से जीता मुकाबला

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 223 रनों की पारी के दम पर 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.

India vs West Indies 2nd ODI

भारत ने 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे मुकाबला (PIC Credit -ANI)

India vs West Indies 2nd ODI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 406 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में ही 2 विकेट पर 406 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 400 प्लस रन का स्कोर चेज हुआ. यह भारत का अब तक का सबसे सफल रन चेज भी है. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल सबसे तेज दोहरा शतक लगाया और 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. गिल के अलावा, रोहित शर्मा ने भी 75 गेंदों पर 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. अब भारत को जीत के लिए 406 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना होगा. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला. भारत की ओर से डेब्यू कर रहे आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वहीं, गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 96 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs WI Live Score: भारत ने 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे मुकाबला

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज कर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 400 प्लस रन का स्कोर चेज हुआ. यह भारत का अब तक का सबसे सफल रन चेज है. भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल का बड़ा रोल रहा, जिन्होंने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. गिल के अलावा, रोहित शर्मा ने भी 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गिल और रोहित की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 406 रनों का लक्ष्य 43.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार

भारत ने 43 ओवर में 2 विकेट पर 400 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत है. शुभमन गिल 218 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया है. गिल ने 117 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया है. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में यह उनका दूसरा दोहरा शतक है. भारत ने 40 ओवर में 2 विकेट पर 372 रन बना लिए हैं और जीत से सिर्फ 34 रन दूर है.

IND vs WI Live Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

33वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोहली 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए. कोहली शमर जोसेफ की गेंद पर कैच आउट हुए. 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 325 रन है. कप्तान शुभमन गिल 176 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार

गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 30 ओवर में एक विकेट पर 305 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 98 गेंद पर 171 रन बना चुके हैं. वहीं विराट कोहली ने 10 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं.

IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने पूरे किए 150 रन

शुभमन गिल ने 89 गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए. उन्होंने चौका जड़ते हुए 150 रनों का आंकड़ा पार किया. वह 91 गेंदों पर 153 रन बना चुके हैं. उनके साथ विराट कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

27वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. रोहित 75 गेंदों पर 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 26.2 के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 255 रन है. शुभमन गिल 145 रन बनाकर खेल रहे हैं. नंबर-3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने ठोका धमाकेदार शतक

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ दिया है. रोहित ने 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 254 रन है. रोहित 101 रन और कप्तान शुभमन गिल 144 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

भारत ने गुवाहाटी वनडे में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 24 ओवर में बिना किसी नुकसान 232 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 124 रन और रोहित शर्मा 99 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने ठोका तूफानी शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोक दिया है. यह गिल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है. गिल ने 62 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 199 रन है.

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने पूरे किए 12000 रन

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद रोहित दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये ऐतिहासिक आंकड़ा छूआ है. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 152 रन है.

IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 39 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 136 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

गुवाहाटी वनडे में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 14 ओवर में बिना किसी नुकसान 121 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 69 रन और शुभमन गिल 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 92 रन

भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 92 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 51 रन और कप्तान शुभमन गिल 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित ने 32 गेंदों में छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया. उनके साथ कप्तान शुभमन गिल भी 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: रोहित और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. रोहित 30 और गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 56 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई है. भारत ने शुरुआती तीन ओवर में बिना किसी नुकसान 27 रन बना लिए हैं. रोहित 15 रन और गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेडन सिल्स पहला ओवर फेंकने आए हैं. भारत को जीत के लिए 406 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रनों का विशाल लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत के सामने जीत के लिए 406 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप, जॉन कैंपबेल और आमिर जंगू ने शतक जड़ा. कैंपबेल ने 101, कप्तान होप 104 और जंगू 114 ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का 400 के पार

वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे इतिहास में पहली बार 400 रनों का आंकड़ा छुआ है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का 7वां विकेट गिरा

48वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज को अल्जारी जोसेफ के रूप में 7वां झटका लगा. रवींद्र जडेजा ने अल्जारी को आउट कर मैच में अपनी दूसरी सफलता हासिल की. 48 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 393 रन है.

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव को मिली दूसरी सफलता

46वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव को दूसरी सफलता मिल गई. वेस्टइंडीज ने कीमो पॉल के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया. पॉल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, यह कुलदीप का 200वां वनडे विकेट भी था. इसी के साथ वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं. 46 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 371 रन है.

IND vs WI Live Score: जडेजा ने आमिर जंगू को भेजा पवेलियन

43वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने आमिर जंगू को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई. जडेजा को इस सीरीज का पहला विकेट मिला. जंगू 77 गेंदों पर 114 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 44 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 360 रन है.

IND vs WI Live Score: शेरफेन रदरफोर्ड लौटे पवेलियन

आमरि जंगू के शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें गुरनूर बरार ने आउट किया. 41 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 333 रन है.

IND vs WI Live Score: आमिर जंगू ने 70 गेंदों पर जड़ा शतक

जॉन कैंपबेल और कप्तान शाई होप के बाद आमिर जंगू ने भी भारत के खिलाफ दूसरे वनडे शतक जड़ दिया है. जंगू ने 70 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा हो.

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने शाई होप को किया आउट

40वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पवेलियन भेज दिया है. होप 94 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हो गए. 40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 329 रन है.

IND vs WI Live Score: शाई होप ने जड़ा शानदार शतक

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. होप ने 90 गेंदों पर शतक लगाया और अपने वनडे करियर का 20वां शतक जड़ा. उन्होंने इस मामले में ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार

वेस्टइंडीज ने 38वें ओवर में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 38 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शाई होप 97 रन और आमिर जंगू 82 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों बल्लेबाज शतक से कुछ ही रन दूर हैं.

IND vs WI Live Score: नमन धीर चोटिल होकर मैदान से बाहर गए

नमन धीर 36वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए. ओवर की पहली गेंद डालते समय उनके पैर में खिंचाव आया. इसके बाद फिजियो आए और वह मैदान से बाहर चले गए. उनकी जगह आकिब नबी ने ओवर पूरा किया. वेस्टइंडीज ने 36 ओवर में 2 विकेट पर 283 रन बना लिए हैं.

IND vs WI Live Score: आमिर जंगू ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

आमिर जंगू ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ दिया है. जंगू ने पहले वनडे में 43 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली थीं, वहीं अब उन्होंने दूसरे मैच में 44 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है. वेस्टइंडीज ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं.

IND vs WI Live Score: 31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 244/2

वेस्टइंडीज ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 244 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शाई होप 72 और आमिर जंगू 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है. भारत को जल्द ही इस साझेदारी को तोड़ना होगा.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार

वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 26 ओवर में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शाई होप 53 रन और आमिर जंगू 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है.

IND vs WI Live Score: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपने वनडे करियर का 33वां अर्धशतक जड़ा. होप ने 49 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 192 रन है.

IND vs WI Live Score: गुरनूर बरार ने जॉन कैंपबेल को भेजा पवेलियन

19वें ओवर की पहली गेंद पर गुरनूर बरार ने जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. कैंपबेल 68 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए. 18.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 147 रन है.

IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जॉन कैंपबेल ने तूफानी शतक ठोक दिया है. कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया है. यह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से अब तक का सबसे तेज शतक है. 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 147 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बनाए 96 रन

वेस्टइंडीज ने पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन ठोक दिए है. 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 96 रन है. फिलहाल जॉन कैंपबेल 69 रन और कप्तान शाई होप 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. कैंपबेल ने सिर्फ 29 गेंदों पर छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया, जो भारत के खिलाफ किसी वेस्टइंडीज बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज है. उन्होंने पहले मैच में भी 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

5वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहली सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी को पवेलियन भेज दिया. नमन धीर ने कार्टी का कैच पकड़ा. 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत को ओर से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज.

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND vs WI Live Score: आकिब नबी को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है. आकिब को केएल राहुल ने वनडे डेब्यू कैप सौंपी. वहीं, यह मैच केएल राहुल के करियर का 100वां वनडे है.

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी को डेब्यू का मौका मिला है.

IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 1.30 बजे टॉस होगा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती/विटेल लॉज, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ.

IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार.

IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 143 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने इनमें से 73 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले जीते हैं. दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई रहे, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.

IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (30 सितंबर गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ