Sachin Pilot: राजस्थान में करप्शन के मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा आज तीसरे दिन भी जारी है। वहीं यात्रा का आज जयपुर में पहला दिन है। आज की यात्रा का पहला फेज पूरा हो चुका है। शाम 4 बजे आज की यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा।
15 मई को जयपुर में होगा समापन
पायलट की यात्रा का समापन सोमवार यानि 15 मई को होगा। जहां जयपुर के महापुरा में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के बीच पायलट के तल्ख बयान भी सामने आ रहे हैं। वह पेपरलीक और करप्शन के मुद्दे पर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
उन्होंने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के घर पर बुलडोजर एक्शन नहीं होने को लेकर तंज भी कसा है। इसके साथ ही पायलट लगातार यह कह रहे हैं कि उनकी यात्रा किसी सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि करप्शन के खिलाफ है।
प्रभारी रंधावा ने तैयार की रिपोर्ट
वहीं उनकी यात्रा को लेकर पार्टी में सियासी बयानबाजियों का दौर भी जारी है। सीएम खेमे के कई विधायक अनुशासनहीनता बताकर उसे गलत ठहरा चुके हैं। इन सबके बीच प्रभारी रंधावा ने शुक्रवार को तीनों सह प्रभारियों और प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठक कर राजस्थान के मुद्दे पर चर्चा की।
रंधावा पहले ही पायलट की यात्रा को निजी बता चुके हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि रंधावा ने पायलट मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर खड़गे फैसला करेंगे।
पिछले महीने दिया था धरना
बता दें कि वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पायलट लगातार अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इसी मुद्दे पर अप्रैल में शहीद स्मारक पर 1 दिन का धरना भी दिया था।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines