Rajasthan: पाली में शुक्रवार को निजी बस की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के पेणावा और साकदड़ा के बीच में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी है।

गुड़ा एंदला पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पैरवा निवासी 25 साल के जैताराम पुत्र वजाराम देवासी, जालोर जिले के मोहीवाड़ा निवासी 18 साल के कानाराम पुत्र रूपाराम देवासी और पाली के डरी निवासी 18 साल के अमराराम पुत्र मंगलाराम देवासी की मौत हो गई। तीनों ही पारिवारिक काम से जा रहे थे। इस दौरान निजी बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ