Rajasthan Politics: विधानसभा में सचिन पायलट से मिलीं वसुंधरा राजे, जानें क्या हुई दोनों में बातचीत

Vasundhara Raje and Sachin Pilot meet In Rajasthan Assembly
विज्ञापन

Vasundhara Raje and Sachin Pilot meet: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार विधानसभा में विधायकों को संबोधित किया। राष्ट्रपति का संबोधन समाप्त होने के बाद सदन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मुलाकात हुई। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक विधायक के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल पूछा।

पायलट ने किया था मौन धरना प्रदर्शन

बता दें कि कुछ दिनों पहले सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई नहीं होने को लेकर मौन रहकर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। हम इसी आधार पर सत्ता में आए थे।

विज्ञापन

विधर्मी को कभी राजयोग नहीं मिलता

इस विरोध प्रदर्शन के बाद वसुंधरा राजे ने अपनी कई सभाओं में सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने पायलट को अधर्मी तक करार दिया था। वसुंधरा राजे ने कोटा में हुई अपनी रैली में कहा था कि वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें, कितना ही षडयंत्र रच लें, उनको सत्ता हासिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी अधर्मी को कभी राजयोग नहीं मिलता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ