हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur News: राजस्थान पुलिस में 10,000 पदों पर भर्ती, अप्लाई के लिए आखिरी 3 दिन

Jaipur News: राजस्थान पुलिस में भर्ती होने की ख्वाहिश है तो आपके लिए खुशखबरी है। 11 जिलों में 383 नए पद जुड़ने के बाद राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई के लिए केवल 3 दिन शेष हैं। जानें, भर्ती से संबंधित मुख्य जानकारी।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025

Rajasthan Police Constable Vacancy: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करते हुए 11 जिलों में 383 पदों की वृद्धि की है। इसके साथ ही अब कुल 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले यह संख्या 9617 थी। इस संबंध में संशोधित अधिसूचना 12 मई 2025 को जारी की गई है, जो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इनके अनुसार ऑनलाइन आवेदन 17 मई 2025 तक किए जा सकेंगे। जल्द अप्लाई करें, आखिरी के तीन दिन शेष हैं।

भर्ती के लिए दो बार विज्ञप्तियां जारी

भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक ADG बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिलों, इकाइयों और बटालियनों में कांस्टेबल, पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर एवं चालक के पद भरे जाएंगे। इससे पहले कांस्टेबल भर्ती के लिए दो बार विज्ञप्तियां जारी की जा चुकी हैं। पहली दोनों विज्ञप्ति पिछले महीने 9 अप्रैल और 26 अप्रैल जारी हुई थी।

11 जिलों में 383 अतिरिक्त पद जोड़े

  • हालिया संशोधन के तहत 11 जिलों में 383 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं, जिससे अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 10,000 हो गई है। संशोधित अधिसूचना को विभाग की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।
  • भर्ती से संबंधित मुख्य जानकारी- कुल पद: 10,000
  • पदों की श्रेणी- कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर व चालक
  • ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन : 17 मई 2025
  • संशोधित अधिसूचना जारी: 12 मई 2025

पहले आवेदन कर चुके भी इसे जरूर पढ़ें

जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे संशोधित विज्ञप्ति को अवश्य पढ़ें। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि उनके संबंधित जिले में कितने पद बढ़ाए गए हैं और वे इससे किस प्रकार लाभान्वित हो सकते हैं। यह भर्ती न केवल राजस्थान पुलिस बल को नई ऊर्जा और क्षमताओं से सशक्त करेगी, बल्कि प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola