News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने इस समय राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। सोमवार की रात को जब से जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफे की घोषणा की है तब से ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा उनके इस्तीफे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई बड़े राजनेताओं ने तो आंशका तक जताई है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण खराब स्वास्थ्य नहीं, बल्कि कुछ और है। वहीं, धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा नेता सफाई देने में जुटे हुए हैं। अब राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।
मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जगदीप धनखड़ ने सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य कारणों की वजह से ही उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्यसभा के सभापति और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल गौरवशाली रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद से ही वे राज्यसभा की कार्यवाही को बहुत कुशलता से संचालित कर रहे थे, जिससे साफ है कि उन्होंने कभी भी किसी दबाव में आकर काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें: ‘2027 में छोड़ूंगा, किसान डरता नहीं…’ इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के ये वीडियो वायरल
विपक्ष के आरोपों पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कोई क्या कहता है, ये पूरी तरह से उसकी सोच पर ही निर्भर करता है। मंत्री खर्रा ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही जगदीप धनखड़ जयपुर और दिल्ली के एम्स में भर्ती रहे थे। उन्होंने बताया कि वह 17 जुलाई को स्वच्छता का सम्मान लेने दिल्ली गए थे। अगले दिन 18 जुलाई को सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उस समय भी वह ठीकठाक बीच नजर आ रहे थे। लेकिन हम में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।